क्वेटा के नये प्रेरितिक प्रशासक फादर खालिद रहमत ओ.एफ.एम, काप क्वेटा के नये प्रेरितिक प्रशासक फादर खालिद रहमत ओ.एफ.एम, काप 

क्वेटा (पाकिस्तान) धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने कपुचिन फ्रायर माइनर पुरोहित को क्वेटा धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 1 जनवरी 2021 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 1 जनवरी 2021 को फादर खालिद रहमत, ओ.एफ.एम. को क्वेटा (पाकिस्तान) का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया है।  वर्तमान में पाकिस्तान में कपुचिन फ्रायर माइनस संस्था के सुपीरियर हैं।

जीवन परिचयः

मोन्सिन्योर खालिद रहमत, ओ.एफ.एम. कैप का जन्म 5 अगस्त 1968 को, इस्लामाबाद-रावलपिंडी के धर्मप्रांत के मियांवाली में हुआ था। धर्मसंघी जीवन में प्रवेश करने से पहले, वे एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे।

उन्होंने लाहौर के संत मेरी माइनर सेमिनरी में अपना पुरोहितिक प्रशिक्षण पूरा किया, 28 दिसंबर, 2007 को अंतिम व्रत लिया। 16 अगस्त, 2008 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

पुरोहित बनने के बाद उन्होंने निम्नलिखित पद संभाला: लाहौर के कपुचिन फ्रायर माइनर सेमिनरी के सहायक रेक्टर (2008-2011), संत मेरी माइनर सेमिनरी में शिक्षक, फ्रांसिस्कन फादर्स फॉर्मेशन हाउस (2008-2014) में और लाहौर में अंतर-धर्मसमाज प्रोग्राम (2010-2014) में प्रशिक्षक, पाकिस्तान में कपुचिन फ्रायर माइनर धर्मसंध के उप-प्रांत शैक्षिक आयोग के समन्वयक (2011-2014), काथलिक नकीब पत्रिका के संपादक (2013) और लाहौर के महानगरीय महाधर्मप्रांत के सलाहकार मंडल के सदस्य (2015-2017) लाहौर महाधर्मप्रांतीय बाइबिल आयोग के सदस्य (2016-2017), पाकिस्तान में कपचिन फ्रायर्स माइनर धर्मसंघ के वाइस-प्रोविंस के आर्थिक आयोग के समन्वयक (2017-2020); लाहौर के मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत में (2014-2020) तक अडाहर, सियालकोट में माउंट कार्मेल की माता मरियम पल्ली के पल्ली पुरोहित और अक्टूबर, 2020 तक वे कापुचिन पुरोहितों के प्रांतीय परिषद के सदस्य थे।

इसके बाद, वे पाकिस्तान में कापुचिन फ्रायर्स माइनर के सुपीरियर थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 January 2021, 15:12