स्पेन की इमारत में विस्फोट स्पेन की इमारत में विस्फोट 

मडरिड में विस्फोट पर संत पापा ने शोक व्यक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने स्पेन की राजधानी मडरिड में हुए विस्फोट के शिकार लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है जिसमें स्थानीय काथलिक पुरोहित समेत 4 लोगों की मौत हुई है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 21 जनवरी 21 (रेई)- बुधवार को मडरिड के सेल दी तोरेदो में रहने वाले कई लोग दोपहर का भोजन कर रहे थे जब भारी विस्फोट ने क्षेत्र को हिला दिया।

स्पेन की राजधानी के अधिकारियों का कहना है कि काथलिक चर्च की स्वामित्व वाली एक इमारत की ऊपरी मंजिल में विस्फोट का कारण गैस का रिसना हो सकता है। इमारत की ऊपरी मंजिल के फटने से वहीं तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक पुरोहित की मौत अस्पताल में हुई।  

36 वर्षीय काथलिक पुरोहित रूबेन पेरेज़ अयाला को मलबे में से बाहर निकाला गया और अस्पताल लिया गया था जहाँ बृहस्पतिवार सुबह को उनकी मौत हो गई।  

मौत के शिकार तीन लोगों में, एक स्थानीय बिजली मिस्त्री जो बिल्डिंग के बोईलर में काम कर रहा था, एक 85 वर्षीय महिला एवं एक बेल्जियम के नागरिक थे। विस्फोट में 11 अन्य लोग घायल हो गये हैं।  

संत पापा का सामीप्य

संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार शाम को एक तार संदेश भेजकर मडरिड के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल कार्लो ओसोरो सिएरा को अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल परोलिन द्वारा संत पापा की ओर से भजे गये संदेश में संत पापा ने महाधर्मप्रांत के सभी शोकित लोगों के प्रति अपना सामीप्य एवं स्नेह प्रकट किया है।

उन्होंने कहा है कि वे मौत के शिकार, घायलों एवं उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वे मृतकों की आत्माओं को करुणावान ईश्वर को सिपूर्द करते हुए उनकी आत्मा की अनन्त शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।  

संत पापा ने विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों को मडरिड की संरक्षिका अलमुदेना की माता मरियम को समर्पित किया।

स्थानीय पुरोहित

इमारत जहाँ विस्फोट हुआ डॉव की माता मरियम पल्ली के अंदर आता है। यह एक कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है जिसको पुरोहितों को प्रशिक्षण दिये जाने एवं बेघर लोगों को भोजन देने के लिए प्रयोग किया जाता था।

फादर रूबेन जिनकी मृत्यु विस्फोट में चोट लगने के कारण अस्पताल में हुई वे वहाँ पल्ली पुरोहित के रूप में कार्यरत थे।  

उनके भाई फादर फाब्लो भी एक धर्मप्रांतीय पुरोहित हैं जिन्होंने फादर रूबेन को अस्पताल में रोगियों का संस्कार प्रदान किया।

कार्डिनल ओसोरो जिन्होंने फादर रूबेन को जून 2020 में उन्हें पुरोहित अभिषेक प्रदान किया था एक ट्वीट प्रकाशित कर शोक व्यक्त किया तथा ख्रीस्त एवं कलीसिया की सेवा में अपना जीवन अर्पित करने हेतु उन्हें अपना आभार प्रकट किया।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 January 2021, 15:39