माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 25 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने 25 जनवरी को विश्वास एवं धर्म सिद्धांत के लिए बनी परमधर्मपीठीय परिषद के 3 सलाहकारों को नियुक्त किया। जिनके नाम निम्नलिखित हैः
विश्वास एवं धर्म सिद्धांत के लिए बनी परिषद के सलाहकार
पोंटिफिकल लातेरन विश्वविद्यालय के उप-रेक्टर मॉन्सिन्योर अंतोनियो पिट्टा, उत्तरी इटली के थियोलॉजिकल संकाय में प्रोफेसर फादर लूका एजियो बोलिस और सेंट्रल इटली के थियोलॉजिकल संकाय के प्रोफेसर फादर अलेसांद्रो क्लेमेन्सिया।
पोंटिफिकल बाइबिल आयोग के नये सदस्य
संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 25 जनवरी को परमधऱ्मपीठीय बाइबिल आयोग को लिए 9 नये सदस्यों को नियुक्त किया, जिनमें तीन पुरोहित, चार पुरुष और दो महिलाएँ हैं उनके नाम निम्नलिखित हैः
पोंटिफिकल बाइबल इंस्टीट्यूट, रोम (इटली) में पवित्र शास्त्र के प्रोफेसर फादर पॉल बेयर, एस.आई
यूनिवर्सिट डे फ्राइबर्ग (स्विट्जरलैंड) में पुराने नियम के प्रोफेसर फादर फिलिप लेफेव्रे ओ.पी
पोंटिफिकल बाइबिल इंस्टीट्यूट, रोम (इटली) में पवित्र शास्त्र के प्रोफेसर फादर हेनरी पटरुमदथिल, एस.आई
एक्लेसियल यूनिवर्सिटी संत दामासो, मैड्रिड (स्पेन) में नए व्यवस्थान के प्रोफेसर अंद्रेस मारिया गार्सिया सेरानो
पोंटिफ़िकल बाइबिल इंस्टीट्यूट, रोम (इटली) में पुराने व्यवस्थान के प्रोफेसर फेदरिको जुनतोली
काथलिक विश्वविद्यालय के ल्यूबेल्स्की (पोलैंड) में नए व्यवस्थान के प्रोफेसर मार्लिन कोवाल्स्की
ब्रातिस्लावा बैडिन (स्लोवाकिया) में कोमेनियस विश्वविद्यालय के व्याख्याता ब्लाज़े स्ट्राबा
द काथोलिएके यूनिवर्सिटिट लेउवेन (बेल्जियम) में पुराने व्यवस्थान के प्रोफेसर सुश्री बेनेडिक्टे लेमेलीजेन
सिसिली संत जोवान्नी इवांजेलिस्ता, पलेर्मो (इटली) के पोंटिफिकल थियोलॉजिकल संकाय में पवित्र शास्त्र की प्रोफेसर सुश्री मारिया आर्मिडा निकोलाची हैं।
