कैटामार्का तराई की कुवांरी माता मरियम कैटामार्का तराई की कुवांरी माता मरियम 

अर्जेंटीना के मरियम वर्ष की समाप्ति पर संत पापा का संदेश

संत पापा फ्रांसिस ने अर्जेंटीना के मरियम वर्ष की समाप्ति को चिह्नित करने के लिए विश्वासियों को एक संदेश में माता मरियम के गुणों को याद दिलाया। ‘मरियम वर्ष’ 8 दिसंबर 2019 से 8 दिसंबर 2020 तक चला।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 09 दिसम्बर 2020 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार को अर्जेंटीना की कलीसिया के लिए  एक संक्षिप्त वीडियो संदेश भेजा, जो धन्य कुवांरी मरियम को समर्पित एक वर्ष की समाप्ति का समारोह मनाती है।

संत पापा फ्राँसिस ने कहा, " आज राष्ट्रीय मरियम वर्ष समाप्त हो गया।  महामारी के इस समय के प्रतिबंधों के साथ, हमने हमारी माँ मरियम की स्मृति और सम्मान में कई गतिविधियों का आयोजन किया है।"

"मैं उन सभी विश्वासियों के साथ शामिल हूँ, जो आज इस राष्ट्रीय मरियम वर्ष के अंत का समारोह मना रहे हैं। मैं आपके लिए प्रार्थना करता हूँ और आपसे भी मेरे लिए प्रार्थना करने की अपील करता हूँ।"

कुवांरी मरियम : माँ और शिष्य

संत पापा फ्राँसिस ने माता मरियम के गुणों के प्रति विश्वासियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा, "आप यह न भूलें कि कुवांरी मरियम, एक माँ और शिष्य दोनों हैं। वे येसु की माँ हैं। ये वही हैं जिन्होंने येसु को इस दुनिया में लाया। मरियम एक शिष्य भी हैं। येसु का कहना मामने वाली वे पहली महिला हैं।"

विश्वासियों पर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए,संत पापा  फ्राँसिस ने प्रार्थना की,“कुवांरी मरियम, माँ और शिष्य हमारे दैनिक जीवन में हमारा साथ दें।"

राष्ट्रीय मरियम वर्ष

चार सौ साल पहले, अर्जेंटीना के एक आदिवासी ने कैटामार्का इलाके के दूरदराज तराई के किनारे एक रॉक आला में माता मरियम की मूर्ति को पाया। माता मरियम की छवि स्थानीय लोगों के त्वचा के रंग की है, और तब से तराई की माता मरियम (आवर लेडी ऑफ द वैली) के रूप में व नये सिरे से माता मरियम की भक्ति शुरु हुई। कैटामार्का क्षेत्र में पाये जाने के कारण वे वहाँ की संरक्षिका बन गई।

प्रतिमा की खोज की 400 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, अर्जेंटीना के धर्माध्यक्षों ने 8 दिसंबर 2019 से 8 दिसंबर 2020 तक एक राष्ट्रीय मरियम वर्ष घोषित किया। वर्ष 2020 भी अर्जेंटीना की धरती पर प्रथम मिस्सा समारोह मनाये जाने की 500 वीं वर्षगांठ भी है।

प्रतिमा की खोज की 400 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए माता मरियम के सम्मान में 400 छोटे ग्रोटो बनाए जा रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 December 2020, 14:30