माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 23 नवम्बर 2020 (रेई) : इस दुनिया में मनुष्य का आगमन बिना वजह नहीं होता। वह ईश्वर के सपने का साकार करने के लिए इस दुनिया में आता है। संत पापा ने ट्वीट कर सभी लोगों को ईश्वर के सपने को साकार करने हेतु प्रेरित किया।
संदेश में उन्होंने लिखा, ʺहम छुट्टियों या सप्ताहांत के बारे में सपने देखने के लिए नहीं, लेकिन इस दुनिया में ईश्वर के सपने को सच करने के लिए बनाये गये हैं। ईश्वर ने हमें सपने देखने में सक्षम बनाया, ताकि हम जीवन की सुंदरता को अपना सकें। जीवन में दया के कार्य सबसे सुंदर कार्य हैं।ʺ