एकांत मठवासी धर्मबहनों के साथ प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस एकांत मठवासी धर्मबहनों के साथ प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस  

एकांत मंठवासियों के प्रति संत पापा का आभार

कलीसिया आज कुँवारी मरियम के येरूसालेम मंदिर में समर्पण का पर्व मनाती है। इस दिन को एकांत मठवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संत पापा फ्राँसिस ने इस अवसर पर एक ट्वीट प्रेषित कर पर्व की याद की तथा एकांत मठवासियों को धन्यवाद दिया। विश्व युवा दिवस के पवित्र क्रूस एवं माता मरियम की तस्वीर का हस्तांतरण समारोह 22 नवम्बर को होगा।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 21 नवम्बर 2020 (रई)- कलीसिया आज कुँवारी मरियम के येरूसालेम मंदिर में समर्पण का पर्व मनाती है। यहूदी समाज की परम्परा अनुसार किशोर युवक युवतियों को मंदिर में समर्पित किया जाता है। एकांत मठवासी भी इसे एक विशेष दिन के रूप में मनाते हैं।   

संत पापा फ्राँसिस ने इस अवसर पर एक ट्वीट प्रेषित कर पर्व की याद की तथा एकांत मठवासियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट संदेश में लिखा, "आज हम मरियम के मंदिर में समर्पण की याद करते हैं और एकांत मठवासियों (प्रो ऑरांतिबुस) का दिवस मनाते हैं। धन्यवाद! एकांत मठवासी धर्मबहनें और धर्मबंधु, क्योंकि आप कमजोर प्रकाशस्तंभ के आधार हैं जो बंदरगाह का संकेत देता, दीपक जो अंधेरी रात में प्रकाश देता, प्रहरी जो नयी सुबह की घोषणा करता है।"

विश्व युवा दिवस के पवित्र क्रूस एवं माता मरियम की तस्वीर का हस्तांतरण

रविवार 22 नवम्बर को ख्रीस्त राजा महापर्व के उपलक्ष्य में संत पापा फ्राँसिस, वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर में पावन ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे, जहाँ विश्व युवा दिवस के पवित्र क्रूस एवं माता मरियम की तस्वीर को पुर्तगाल के युवाओं को सौंप दिया जाएगा।   

2019 में पनामा में विश्व युवा दिवस सम्पन्न होने के बाद अगला विश्व दिवस पुर्तगाल में मनाया जाएगा। विश्व दिवस हर तीन साल में मनाया जाता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 November 2020, 13:22