आगमन काल की मोमबत्ती आगमन काल की मोमबत्ती 

आगमन काल हमेशा आशा की ओर प्रेरित करता है,संत पापा

काथलिक कलीसिया आगमन काल में प्रभु येसु के मानव बनकर इस दुनिया में आने का महोत्सव मनाने की तैयारी करती है। संत पापा ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को प्रार्थना और पड़ोसियों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 30 नवम्बर 2020 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने आगमन काल में ट्वीटकर सभी विश्वासियों को आशा के साथ प्रभु येसु को अपने बीच बुलाने हेतु प्रेरित किया।

29 नवम्बर 1ला ट्वीट

संत पापा ने संदेश में लिखा, ʺआगमन काल हमेशा आशा की ओर प्रेरित करता है, यह हमें याद दिलाता है कि ईश्वर इतिहास में मौजूद है कि इसे अपने अंतिम लक्ष्य तक ले जाएं और इसकी पूर्णता स्वंय प्रभु येसु मसीह है।ʺ

29 नवम्बर 2रा टवीट

 दूसरे संदेश में उन्होंने लिखा, ʺजागरुक रहने का मतलब है प्रार्थना करना और प्यार करना। जब कलीसिया ईश्वर की आराधना करती है और पड़ोसियों की सेवा करती है, तो वह रात के अंधेरे में नहीं रहती। हालाँकि कमजोर और थका होते हुए भी वह प्रभु की ओर यात्रा करती है। आइये, अब हम प्रभु को पुकारें, प्रभु येसु आइये, हमें आपकी जरुरत है!ʺ

30 नवम्बर का ट्वीट

सोमवार को संत पापा ने ट्वीट कर आगमन काल में ईश्वर की निकटता को याद दिलाया। संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआगमन वह समय है जो हमें ईश्वर की निकटता की याद दिलाता है। वे हमारे बीच रहने आये।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 November 2020, 15:06