विवादित नागोर्नो काराबाख क्षेत्र में चल रहा संघर्ष विवादित नागोर्नो काराबाख क्षेत्र में चल रहा संघर्ष  

संत पापा ने काकेशस में शांति हेतु अपील को नवीनीकृत किया

संत पापा फ्राँसिस ने अर्मेनिया और अज़रबैजान अधिकारियों से विवादित नागोर्नो काराबाख क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 2 नवम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए हार्दिक अपील जारी की, जो मौत और पीड़ा का कारण बन रहा है।

संत पापा ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में सब संतों के महोत्सव के दिन देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद वहाँ उपस्थित विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा, "इन त्योहारों के दिनों में, हम यह न भूलें जो नागोर्नो कराबाख में हो रहा है, जहां सशस्त्र झड़पों को नाजुक चाल द्वारा रुक-रुक कर बाधित किया जाता है।"

उन्होंने "पीड़ितों की संख्या में दुखद वृद्धि, घरों, बुनियादी ढांचों और पूजा स्थलों के विनाश" की निंदा की और कहा कि नागरिकों पर हमले बढ़ रहे हैं।

अधिकारियों एवं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील

संत पापा ने कहा, "मैं युद्धरत पक्षों से अपील करना चाहूँगा कि वे जल्द से जल्द, रक्तपात को रोकने के लिए हस्तक्षेप करें।" संत पापा ने उनसे विवाद का हल हिंसा के साथ नहीं, लेकिन "ईमानदारी से बातचीत में संलग्न अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद से विवाद का हल निकालने का प्रयास करने का आग्रह किया।”

संत पापा फ्राँसिस ने कहा कि वे उन सभी लोगों के करीब हैं जो पीड़ित हैं, और उन्होंने उन्हें क्षेत्र में स्थिर शांति के लिए सभी संतों से प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।

संत पापा ने पहले ही नागोर्नो काराबाख क्षेत्र में चल रहे संघर्ष  पर अपनी चिंता व्यक्त कर दी थी और 28 सितंबर को देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद नागोर्नो कराबाख में संकट का समाधान बातचीत द्वारा करने हेतु अपील की थी।

एक दूसरे पर आरोप

इस बीच, संधि की अवहेलना करते हुए आर्मेनिया और अजरबैजान ने फिर से विवादित नागोर्नो-काराबाख में और आसपास के नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने से बचने के लिए एक दूसरे पर बमबारी करने का आरोप लगाया है।

शनिवार को जिनेवा में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों और फ्रांस, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्रियों द्वारा संघर्ष को रोकने के लिए किये गये नवीनतम समझौते के कुछ घंटों बाद दोनों पक्षों द्वारा गोलाबारी की सूचना दी गई।

दक्षिण काकेशस में 25 से अधिक वर्षों से चल रहे संघर्ष में मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 November 2020, 13:46