कोलोम्बिया का एक गिरजाघर कोलोम्बिया का एक गिरजाघर 

पास्तो धर्मप्रांत के लिए नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने कोलोम्बिया के पास्तो धर्मप्रांत के लिए मोनसिन्योर जॉन कार्लो कारडेन्स तोरो को नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे इसके पूर्व काली महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर 2020 (रेई) – संत पापा फ्राँसिस ने कोलोम्बिया के पास्तो धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक मोनसिन्योर जुलियो एनरिक प्रादो बोलानोस के त्याग पत्र को स्वीकार किया तथा मोनसिन्योर जॉन कार्लो कारडेन्स तोरो को वहाँ का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे इसके पूर्व काली महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थे।  

धर्माध्यक्ष जॉन कार्लो कारदेन्स तोरो का जन्म 31 मई 1968 को कारतागो में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 6 सितम्बर 1997 को कारतागो धर्मप्रांत में था।  

एक पुरोहित के रूप में उन्होंने पेरपेतुवो सोकोर्रो पल्ली के सहायक पुरोहित, पारिवारिक प्रेरिताई के धर्मप्रांतीय प्रतिनिधि, कारतागो के लघु गुरूकुल में प्रध्यापक एवं आध्यात्मिक संचालक, प्रभु प्रकाश पल्ली के पल्ली पुरोहित, तीर्थस्थल के रेक्टर, कातागो सेमिनरी के प्रशिक्षक, खजंची और आध्यात्मिक संचालक, धर्मप्रांत में सामाजिक संचार विभाग के प्रतिनिधि, नवीन सुसमाचार प्रचार के लिए धर्मप्रांतीय प्रतिनिधि, सामाजिक एवं सामुदायिक विकास के निदेशक तथा कोलोम्बिया के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सहायक सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दीं।      

26 जून 2015 को वे नोवा के सहायक धर्माध्यक्ष एवं काली महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे। उनका धर्माध्यक्षीय पावन अभिषेक 25 जुलाई 2015 को सम्पन्न हुआ। 15 मई 2019 को वे लातीनी अमरीका चेलाम के महासचिव नियुक्त किये गये थे।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 October 2020, 15:40