कैलीफोर्मिया जंगलों में आग कैलीफोर्मिया जंगलों में आग 

अमरीका में लगी आग से पीड़ित लोगों के लिए पोप की प्रार्थना

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने विभिन्न क्षेत्रों में लगी आग से प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने उन स्वयंसेवकों एवं दमकलकर्मियों के प्रति भी अपना सामीप्य व्यक्त किया जो अपना जीवन जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा ने कहा, "मैं अमरीका के पश्चिमी तट के लिए चिंतित हूँ, खासकर, कैलिफोर्मिया और दक्षिणी अमरीका के केंद्रीय प्रांत।" कई बार सूखे के कारण आग लगती है किन्तु कई बार लोगों के कारण भी लगती है। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु उन लोगों को बल प्रदान करे जो इस परिस्थिति का परिणाम झेल रहे हैं और यह हमें सृष्टि की रक्षा करने हेतु सावधान करे।

आर्मेनिया और अजरबैजान  

संत पापा ने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्धविराम पर खुशी व्यक्त करते हुए युद्ध के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "मैं सराहना करता हूँ कि पर्याप्त शांति तक पहुंचने के मद्देनजर मानवीय कारणों से आर्मेनिया अजरबैजान के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ है। हालांकि युद्धविराम संधि बहुत नाजुक दिखाई पड़ रही है, पर मैं प्रोत्साहित करता हूँ कि इसे फिर से लिया जाए।" उन्होंने मानव जीवन की क्षति के लिए दुःख व्यक्त करते हुए, पीड़ितों के साथ-साथ, घरों और पूजा स्थलों के विनाश के लिए सहानुभूति प्रकट की। संत पापा ने पीड़ितों एवं जिनका जीवन खतरे में है उनके लिए प्रार्थना की एवं सभी को प्रार्थना करने हेतु निमंत्रण दिया।

धन्य कार्लो अकुतिस

धन्य कार्लो अकुतिस की धन्य घोषणा की याद करते हुए संत पापा ने कहा कि उन्होंने कमजोर लोगों में ख्रीस्त का चेहरा देखा। उनका साक्ष्य युवाओं को प्रेरित करता है कि सच्ची खुशी ईश्वर को पहला स्थान देने एवं भाई-बहनों में उनकी सेवा करने में है। उन्होंने ताली बजाकर नये धन्य कार्लो अकुतिस को सम्मानित किया।

एकता और शांति के लिए रोजरी विन्ती

तत्पश्चात संत पापा ने जानकारी दी कि अगले रविवार 18 अक्टूबर को एड टू द चर्च इन नीड फाऊंडेशन ने एकता और शांति के लिए "एक मिलियन बच्चों द्वारा रोजरी विन्ती" अभियान को प्रोत्साहन दिया है। संत पापा ने विश्वभर के अन्य सभी बच्चों को इसमें भाग लेने का प्रोत्साहन देते हुए कहा, "मैं इस सुन्दर अवसर में भाग लेने के लिए दुनिया भर के बच्चों को प्रोत्साहित करता हूँ जो खासकर, महामारी से उत्पन्न संकटपूर्ण परिस्थिति के लिए प्रार्थना करेंगे।"

तब संत पापा ने रोम तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया। अंत में उन्होंने प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।     

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 October 2020, 14:34