संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ और कोपेनहेगन में कस्तेललेट में एक माल्यार्पण समारोह संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ और कोपेनहेगन में कस्तेललेट में एक माल्यार्पण समारोह 

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर संत पापा फ्राँसिस का ट्वीट संदेश

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीटकर विश्व के सभी लोगों के अभिन्न विकास हेतु युद्ध को समाप्त करने के लिए बाचचीत का सहारा लेते हुए न्याय और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 24 अक्टूबर 2020 (रेई) : आज संयुक्त राष्ट्र दिवस है। वर्ष 1945 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू किया गया था। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र और चार्टर स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर विश्व के सभी लोगों को न्याय और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺयदि हम सभी के लिए अभिन्न मानव विकास चाहते हैं, तो कानून के शासन को सुनिश्चित करके युद्ध को टाला जाना चाहिए और बातचीत और मध्यस्थता का सहारा लेना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र का चार्टर, जिसे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू किया गया है, न्याय और शांति हेतु एक संदर्भ बिंदु है।ʺ # संयुक्त राष्ट्र दिवस

संत पापा ने 23 अक्टूबर को ट्वीट कर भ्रातृत्वपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺभ्रातृत्व के बिना जीवन उन्मत्त वाणिज्य का एक रूप बन जाता है,  हम जिस नाप से देते हैं उसी नाप से हमें वापस मिलता है। इसके बजाय, ईश्वर हमें भरपूर देता है, यहां तक कि उन लोगों की भी मदद करता है जो बेवफा हैं, वह भले और बुरे दोनों पर सूर्य उगाता है।ʺ (मत्ती 5:45)। # फ्रतेल्ली तुत्ती

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 October 2020, 14:02