आमदर्शन समारोह में विश्वासियों के साथ संत पापा आमदर्शन समारोह में विश्वासियों के साथ संत पापा 

संत पापा ने दी संत घोषणा हेतु नई आज्ञप्तियों को अनुमोदन

संत पापा फ्राँसिस ने संत घोषित किये जाने के रास्ते पर 7 उम्मीदवारों से संबंधित तीन नई आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर 2020 (वीएन)- संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार को संत प्रकरण परिषद के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ द्वारा प्रस्तुत तीन आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया। उन आज्ञप्तियों में एक चमत्कार और अन्य शहादत शामिल हैं। दो अन्य आज्ञप्तियाँ दो महिलाओं की विरोचित सद्गुणों की हैं।

7 उम्मीदवारों में से 5 की धन्य घोषणा की जाएगी। धन्य घोषित किये जानेवालों में 4 शहीद हैं  और एक की मध्यस्थता द्वारा प्रार्थना करने पर हुए चमत्कार को स्वीकार किया गया है।

चमत्कार पर ईशसेवक गैताना तोलोमेओ (नूच्चा) की आज्ञप्ति को स्वीकार किया गया है। वे एक इताली लोकधर्मी थे। उनका जन्म 10 अप्रैल 1936 को कतनजारो में हुआ था और उनका निधन 24 जनवरी 1997 को हुआ। वे धन्य घोषित किये जायेंगे।

शहादत पर स्पानी ईशसेवक फ्रंचेस्को कास्तोर सोजो लोपेज एवं उनके तीन साथियों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया गया है। वे विश्वास के कारण घृणा के शिकार हुए और उन्हें स्पेन में 1936 और 1938 के बीच मार डाला गया था। ये चारो भी धन्य घोषित किये जायेंगे।  

विरोचित सदगुणों पर ईशसेवक फ्रांचेस्का पास्कल दोमेनिक की आज्ञप्ति को अनुमोदन मिला है जिन्होंने निष्कलंक माता मरियम की फ्राँसिसकन धर्मबहनों के धर्मसंघ की स्थापना की। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1833 को स्पेन के मोनकादा में हुआ था और निधन 26 अप्रैल 1903 को हुआ।  

विरोचित सदगुणों पर स्पानी ईशसेवक मरिया दोलोरेस सेगर्रा जेस्तोसो की आज्ञप्ति को भी अनुमोदन दिया गया है। वे पुरोहित ख्रीस्त की मिशनरी धर्मबहनों की संस्थापिका हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1921 को स्पेन के मेलिल्ला में हुआ था और निधन स्पेन के ग्रेनाड में 1 मार्च 1959 को हुआ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 October 2020, 15:10