थाईलैंड के बौद्ध धर्मगुरू से मुलाकात करते संत पापा फ्राँसिस थाईलैंड के बौद्ध धर्मगुरू से मुलाकात करते संत पापा फ्राँसिस 

अंतरधार्मिक वार्ता हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति के नये सलाहकार

संत पापा फ्राँसिस ने अंतरधार्मिक वार्ता के लिए गठित परमधर्मपीठीय समिति के लिए कई सलाहकारों की नियुक्ति की। मुम्बई महाधर्मप्रांत के अंतरधार्मिक वार्ता आयोग के निदेशक सेबास्तियन मरिया माइकेल उन नये सलाहकारों में से एक हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर 2020 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने चिली के धर्माध्यक्ष जोर्ज पात्रिसियो भेगा वेलास्को एस. वी. डी, रोम स्थित अरब और इस्लाम के अध्ययन हेतु परमधर्मपीठीय संस्थान के डीन फादर डियेगो रामोन सार्रिओ कुकारेल्ला, मुम्बई महाधर्मप्रांत के अंतरधार्मिक वार्ता आयोग के निदेशक सेबास्तियन मरिया माइकेल, कम्बोडिया में एशियाई जेस्विट सम्मेलन के बौद्ध अध्ययन एवं वार्ता के संयोजक फादर इन गन जोसेफ कैंग, इटली के नेपल्स में प्रोफेसर मारियो इम्पेरातोरी, रोम के ग्रेगोरियन विश्व विद्यालय के डीन ब्रायन लोबो, मेरी इमाकुलेट धर्मसमाज की सुपीरियर जेनेरल एवं मदर जेनेरलों के अंतरराष्ट्रीय संघ की अध्यक्ष सिस्टर जोलान्ता मारिया काफता, जापान में आध्यात्मिक एवं अंतरधार्मिक वार्ता हेतु शिनमेजेन केंद्र के उपनिदेशक सिस्टर मरिया अंजेला दी जोरजी को अंतरधार्मिक वार्ता हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति के सलाहकार नियुक्त किये।

उनके साथ उन्होंने रोम स्थित ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंब्रोसो बोनजोवानी, रोम के उर्बानियन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गाईतानो सेबेत्ता, लातेरन विश्वविद्यालय के रेक्टर भिनचेन्सो बोनोमो, अमरीका के प्रोफेसर रीता जॉर्ज, सिंगापूर महाधर्मप्रांत के अंतरधार्मिक वार्ता के सदस्य लौरेंस कोंग, फाँस के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अंतरधार्मिक वार्ता विभाग के सदस्य डॉ. पियेर डियर्रा, ताईवान के प्रोफेसर उम्बेरतो ब्रेशानी, अमरीका कैम्ब्रिज हार्बर्ट डिविनिटी स्कूल के पूर्व निदेशक डॉ. लौरेंस ई. सुल्लीवान, रोम के संत इजिदो समुदाय के लिए एशिया में अंतरधार्मिक वार्ता की प्रमुख डॉ. भलेरिया मारथनो, रोम में विश्व काथलिक महिला संघ की अध्यक्षा मरिया लिया जेरविनो और रोम के फोकोलारे मूवमेंट के लिए अंतरधार्मिक वार्ता केंद्र के सदस्य निकोलेत्ता हेरनास्कोनी को भी नियुक्त किया है।     

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 October 2020, 15:41