बांग्लादेश के विश्वासियों के साथ संत पापा फ्राँसिस बांग्लादेश के विश्वासियों के साथ संत पापा फ्राँसिस 

ढाका मेट्रोपोलिटन के नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने बांग्लादेश, ढाका मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल पैट्रिक डी'रोज़ारियो सी.एस.सी का इस्तीफा स्वीकार किया और उनके स्थान पर धर्माध्यक्ष बिजॉय नाइसफ़ोरस डी'क्रूज़ ओ.एम.आई को नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 30 सितम्बर 2020 : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 30 सितम्बर को (बांग्लादेश) ढाका मेट्रोपॉलिटन के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल पैट्रिक डी'रोज़ारियो सी.एस.सी द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा स्वीकार किया। संत पापा ने 9 अक्टूबर 2016 को इन्हें कार्डिनल के रूप में घोषणा की थी। वे बांग्लादेश के पहले कार्डिनल हैं। कार्डिनल पैट्रिक ने पिछले 30 वर्षों से बांग्लादेश की कलीसिया का नेतृत्व किया है।

संत पापा फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल पैट्रिक डी'रोज़ारियो के स्थान पर धर्माध्यक्ष बिजॉय नाइसफ़ोरस डी'क्रूज़,ओ.एम.आई को ढाका (बांग्लादेश) मेट्रोपॉलिटन का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में वे सिलहेट धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष हैं।

धर्माध्यक्ष बिजॉय नाइसफ़ोरस का जन्म 9 फरवरी 1956 को हुआ। उन्होंने 1 नवम्बर 1980 में ओब्लेट ऑफ मेरी इम्माकुलेट धर्मसंघ में व्रत धारण किया और 20 फरवरी 1987 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। 6 मार्च 2005 को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया गया और वे खुलना के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये। 30 सितम्बर 2011 को सिलहेट धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बने।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 September 2020, 15:11