अन्य धर्मों के नेताओं के साथ शांति वार्ता के बाद कबूतर उड़ाते हुए संत पापा फ्राँसिस अन्य धर्मों के नेताओं के साथ शांति वार्ता के बाद कबूतर उड़ाते हुए संत पापा फ्राँसिस 

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

आज अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के लिए "एक साथ शांति का निर्माण करना" शीर्षक चुना गया है। इस दिन संत पापा ने सभी लोगों से शांति के निर्माण हेतु आह्वान किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 21 सितम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : सोमवार 21 सितंबर, ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ पर संत पापा फ्राँसिस ने दो ट्वीट कर विश्व में शांति बनाये रखने हेतु प्रत्येक की प्रतिबद्धता की ओर ध्यान दिलाया।

1ला ट्वीट

पहले ट्वीट में संत पापा ने लिखा, हमें ईश्वर से अपनी सामान्य उत्पत्ति के आधार पर एक वास्तविक भाईचारे को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शांति की इच्छा करना मनुष्य के दिल में गहराई से अंकित है और इसके अलावा किसी भी दूसरी चीज के लिए खुद को मजबूर नहीं करना चाहिए।ʺ

2रा ट्वीट

दूसरे ट्वीट में संत पापा ने लिखा, ʺसुलह की यात्रा धैर्य और विश्वास का आह्वान करती है। जब तक इसकी आशा न की जाए, तब तक शांति प्राप्त नहीं होगी।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 September 2020, 14:28