पवित्र क्रूस पवित्र क्रूस 

क्रूस वास्तव में ईश्वर के प्रेम की महान पुस्तक है,संत पापा

काथलिक कलीसिया 14 सितम्बर को पवित्र क्रूस विजय को त्योहार मनाती है। इस दिन संत पापा ने क्रूसित येसु में ईश्वर के रहस्यमय महान प्रेम का अनुभव करने हेतु प्रेरित किया। संत पापा ने रविवार 13 सितम्बर को ट्वीट कर सभी से क्षमा और दया की जीवन शैली अपनाने की इच्छा प्रकट की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 14 सितम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : संत पौलुस ने कुरिंथियों के नाम पत्र में लिखा है, ʺहम क्रूस पर आरोपित मसीह का प्रचार करते हैं। यह यहूदियों के विश्वास में बाधा है और गैर-यहूदियों के लिए मूर्खता। किन्तु मसीह चुने हुए लोगों के लिए, चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, ईश्वर का सामर्थ्य और ईश्वर की प्रज्ञा है। क्योंकि ईश्वर की ‘मूर्खता’ मनुष्यों से अधिक विवेकपूर्ण और ईश्वर की दुर्बलता मनुष्यों से अधिक शक्तिशाली है।ʺ (1कुरि. 1: 23-25)

 पवित्र क्रूस विजय के दिन संत पापा ने ट्वीट कर क्रूस पर आरोहित येसु में ईश्वर के रहस्यमय महान प्रेम का अनुभव करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺहमारे लिए ईश्वर के प्रेम की प्रकाशना पागलपन सा लगता है। हर बार जब हम क्रूस को देखते हैं, तो हम ईश्वर के प्रेम को पाते हैं। क्रूस वास्तव में ईश्वर के प्रेम की महान पुस्तक है।ʺ

रविवार 13 सितम्बर को संत पापा ने विभिन्न मुद्दों पर तीन ट्वीट किया, जो इस प्रकार हैः

1ला ट्वीट 

पहले ट्वीट में संत पापा ने लिखा, ʺआज के सुसमाचार(मत्ती 18:21-35) में येसु हमें क्षमा करने की शक्ति के साथ साहसपूर्वक स्वयं को खोलने के लिए प्रेरित करते हैं, क्योंकि जीवन में सब कुछ न्याय के साथ हल नहीं हो सकता है: करुणामय प्रेम की आवश्यकता है।ʺ

2रा ट्वीट

दूसरे ट्वीट में संत पापा ने लिखा,ʺयदि क्षमा और दया हमारे जीवन की शैली होती तो कितने ही दुखों, जख्मों और युद्धों से बचा जा सकता था!ʺ

3रा ट्वीट

तीसरे ट्वीट में उन्होंने मोरिया शरणार्थी शिविर में रहने वाले 13,000 शरणार्थियों के बेघर हो जाने पर अपनी निकटता व्यक्त करते हुए लिखा, ʺहाल के दिनों में, ग्रीस के लेस्बोस द्वीप पर मोरिया शरणार्थी शिविर में आग की एक श्रृंखला ने पूरे शिविर को राख कर दिया है। मैं इन नाटकीय घटनाओं के सभी पीड़ितों के प्रति अपनी एकजुटता और निकटता व्यक्त करता हूँ।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 September 2020, 14:35