संत जॉन मेरी भियान्नी संत जॉन मेरी भियान्नी   (Joachim Schäfer - Ökumenisches Heiligenlexikon)

पल्ली पुरोहितों के संरक्षक संत जॉन मेरी भियान्नी का पर्व

आज माता कलीसिया आर्स के संत जॉन मेरी भियान्नी का पर्व मनाती है। संत जॉन मेरी भियान्नी पल्ली पुरोहितों के संरक्षक माने जाते हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (रेई) – इस अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीट संदेश में सभी पल्ली पुरोहितों को सम्बोधित करते हुए करुणा एवं दया का साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने संदेश में लिखा, "प्रिय पुरोहित भाइयो, आइये हम प्रभु से प्रार्थना करें कि हम ऐसे व्यक्ति बन सकें जिनका जीवन करूणा एवं दया का साक्ष्य प्रस्तुत करें जिसे हमें केवल येसु प्रदान करते हैं।"

संत जॉन मेरी भियानी के पर्व के उपलक्ष्य में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन फ्राँस के आर्स गये हुए हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 August 2020, 14:09