खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस  

15 अगस्त को संत पापा का ट्वीट संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने धन्य कुँवारी मरियम के स्वर्गोदग्रहण महापर्व के अवसर पर, माता मरियम के आदर्शों पर चलते हुए हमारे जीवन के अंतिम लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 15 अगस्त 2020 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने 15 अगस्त के ट्वीट संदेश में लिखा, "ईश्वर के साथ कुछ भी नहीं खो सकता। मरियम ने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है और हमारी नजरों के सामने, हमारे चलने का कारण है : यहाँ की चीजों पर जीत हासिल नहीं करना जो नष्ट हो जाते हैं बल्कि ऊपर के घर में जाना है जो स्थायी है।"

दूसरे ट्वीट संदेश में संत पापा ने नाईजीरिया के लिए माता मरियम से प्रार्थना करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा है, "हम आशा की माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा, दुनिया की सभी परिस्थितियों के लिए प्रार्थना करें जो आशा के प्यासे हैं, खासकर, नाईजीरिया के उत्तरी प्रांत के लोगों के लिए जो हिंसा एवं आतंकवादी हिंसा के शिकार हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 August 2020, 14:12