खोज

राजधानी पोर्ट लुईस की सड़को पर शांतिपूर्वक मार्च राजधानी पोर्ट लुईस की सड़को पर शांतिपूर्वक मार्च 

‘सृष्टि की देखभाल’ विश्व दिवस के पूर्व मॉरिशस के लिए प्रार्थना

संत पापा फ्राँसिस रविवार, 30 अगस्त को, ‘सृष्टि की देखभाल’ विश्व प्रार्थना दिवस के पूर्व पर मॉरिशस के लिए प्रार्थना की, जो अपने तट से दूर एक तेल रिसाव आपदा से जूझ रहा है।

माग्रेट सुनीता मिंज - वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 31 अगस्त 2020 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में  उपस्थित सभी विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया इसके उपरांत उन्होंने सभी का अभिवादन करते हुए कहा, "1 सितंबर को ‘सृष्टि के लिए विश्व दिवस’ शुरु होगा और 4 अक्टूबर, असीसी के संत फ्रांसिस के पर्व तक जारी रहेगा। हम विभिन्न कलीसियाओं और परंपराओं के अपने साथी ख्रीस्तियों के साथ, 'पृथ्वी की जुबली' मनाएंगे।"

संत पापा फ्राँसिस ने तब दुनिया भर में "विभिन्न आंदोलनों और समारोहों" का स्वागत किया, जो इस दिन का सम्मान करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से संगीत समारोह का उल्लेख किया जो मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुईस के महागिरजाघर में होगा, जहां दुर्भाग्य से, हाल ही में एक पर्यावरणीय आपदा हुई है।"

मॉरिशस में एक ज़बरदस्त जापानी जहाज से तेल रिसाव और हाल के दिनों में दर्जनों मरी हुई डॉल्फ़िन की खोज पर सरकार की प्रतिक्रिया पर दसियों हज़ारों लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। जहाज ने हिंद महासागर द्वीप राष्ट्र के एक कोरल चट्टान को मारा और तेल का रिसाव शुरु हुआ। एक महीने बाद प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पोर्ट लुईस की सड़को पर शांतिपूर्वक मार्च किया।

सृष्टि की देखभाल हेतु विश्व प्रार्थना दिवस

प्रधिधर्माध्यक्ष दिमित्रियोस ने ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के लिए 1 सितंबर 1989 में को सृष्टि दिवस के रूप में घोषित किया था। इसके बाद 2001 में अन्य यूरोपीय कलीसियाओं ने और 2015 में संत पापा फ्राँसिस ने सृष्टि दिवस के रूप में घोषित किया। 2018 में पहली बार असीसी में अंतर-कलीसियाओं द्वारा सृष्टि की देखभाल हेतु विश्व प्रार्थना दिवस का आयोजन किया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 August 2020, 13:45