खोज

4 साल पहले संत पापा ने चेस्तोकोवा का माता मरियम का दर्शन 4 साल पहले संत पापा ने चेस्तोकोवा का माता मरियम का दर्शन 

चेस्तोकोवा की श्याम माता मरियम’ के पर्व पर संत पापा का संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने ‘चेस्तोकोवा की श्याम माता मरियम’ के पर्व दिवस पर सभी पौलैंड वासियों को याद करते हुए माता मरियम के संरक्षण में सिपुर्द किया।

माग्रेट सुनीता मिंज - वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 26 अगस्त 2020 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह में अपने अभिवादन के दौरान पौलैड के विश्वासियों से कहा कि आज पोलैंड की कलीसिया ‘चेस्तोकोवा की श्याम माता मरियम’ का उत्सव मना रही है। संत पापा ने चार साल पहले विश्व युवा दिवस के अवसर पर पोलैड की यात्रा की थी और माता मरियम का दर्शन किया था।

चेस्तोकोवा की श्याम माता मरियम

वे कहते हैं कि आज भी वो स्मृति उनके हृदय में तरोताजा है वे भी आज हजारों हजार तीर्थयात्रियों में शामिल होते हैं जो अपने चरवाहे धर्माध्यक्षों और पुरोहितों के साथ माता मरिया का दर्शन करने जा रहे हैं और अपने आपको, अपने परिजनों को और पूरे राष्ट्र को माता मरियम के चरणों में सिपुर्द कर रहे हैं। हम सारी मानवता का माँ से सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें विशेष रुप से जो विभिन्न प्रकार से महामारी से पीड़ित हैं। माता मरिया उन्हें राहत पहुंचाएँ।

संत पापा फ्राँसिस ने अपने लिए भी प्रार्थना करने का आग्रह करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 August 2020, 11:12