संत पेत्रुस महागिरजाघर संत पेत्रुस महागिरजाघर 

वाटिकन की वित्तीय समिति में 6 महिलाओं की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन की वित्तीय समिति में 13 नये सदस्यों की नियुक्ति की, जिनमें से छः महिलाएं हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (वीएन)- संत पापा फ्राँसिस ने वित्त के लिए समिति का निर्माण 24 फरवरी 2014 को प्रेरितिक पत्र फिदेस डिसपेंसातोर एत प्रूदेंस द्वारा किया है।

समिति का कार्य है परमधर्मपीठीय रोमी कार्यालय की संरचनाओं तथा परमधर्मपीठ एवं वाटिकन राज्य से जुड़ी संस्थाओं के आर्थिक प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासनिक और वित्तीय गतिविधियों का निरीक्षण करना।

समिति में कुल 15 सदस्य हैं उनसे से 8 की नियुक्ति कार्डिनलों एवं धर्माध्यक्षों के बीच से हुई है जिससे कि कलीसिया की सर्वभौमिकता को प्रकट किया जा सके। अन्य 7 सदस्य विभिन्न देशों के वित्तीय विशेषज्ञ और प्रत्यय पत्र के साथ मान्यता प्राप्त पेशेवर लोग हैं।

म्यूनिक के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल रेनहार्ड मार्क्स वित्तीय समिति के संयोजन हैं। डर्बन के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल विलफ्रेड फोइक्स नापियर भी समिति में अपने 80वीं जन्म दिवस तक जुड़े रहेंगे।

नये सदस्य

बृहस्पतिवार को संत पापा फ्राँसिस ने निम्नलिखिल कार्डिनलों की नियुक्ति की – बुढापेस्ट के महाधर्माध्यक्ष पीटर एरदो, साओ पावलो के महाधर्माध्यक्ष ओडिलो पेद्रो स्केरेर, क्वेबेक के महाधर्माध्यक्ष जेराल्ड सिप्रियन लाक्रोक्स, न्यूआर्क के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ विलियम तोबिन, स्टॉकहोम के धर्माध्यक्ष आएंडर्स अरबोरेलियुस और अक्वीला के महाधर्माध्यक्ष जुसेप्पे पेट्रोक्की।

संत पापा ने समिति में लोकधर्मी लोगों की भी नियुक्ति की। उनके नाम इस प्रकार हैं, डॉ. कार्लोटे क्रूतर किरकहोफ (जर्मनी), इवा कास्तेल्लो संज (स्पेन), लेसली जेन फेर्रार (ग्रेट ब्रिटेन), डॉ. मारिजा कोलाक (जर्मनी), अलबेर्तो मिनाली (इटली), मरिया कनसेप्शन ऑस्कर गारईकोईकेया (स्पेन) और रूथ मरिया केली (ग्रेट ब्रिटेन)।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 August 2020, 16:28