तीर्थयात्रियों का एक दल तीर्थयात्रियों का एक दल 

येसु हमारी तीर्थयात्रा के हमसफर

संत पापा फ्राँसिस ने 25 जुलाई के ट्वीट संदेश में याद दिलाया कि येसु हमारे साथ चलते हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 25 जुलाई 20 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने 25 जुलाई के ट्वीट संदेश में याद दिलाया कि येसु हमारे साथ चलते हैं।

उन्होंने संदेश में लिखा, "सच्चा तीर्थयात्री सबसे धीमे व्यक्ति की गति से चलने में सक्षम होता है। येसु ऐसा कर सकते हैं। येसु हमारी तीर्थयात्रा के साथी हैं। वे हमारी परिस्थिति का सम्मान करते हैं और गति तेज करने का दबाव नहीं डालते। वे धैर्यवान प्रभु हैं।"

माना जाता है कि हम सभी तीर्थयात्री हैं जो लगातार स्वर्ग की ओर यात्रा कर रहे हैं। प्रायः सभी धर्मों के लोग तीर्थयात्रा करते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 July 2020, 14:27