धन्य मरिया अंतोनिया सामा धन्य मरिया अंतोनिया सामा 

संत पापा ने पाँच प्रत्याशियों की आज्ञाप्तियों को दी अनुमति

संत पापा फ्राँसिस ने पाँच प्रत्याशितों की आज्ञाप्तियों को अनुमति प्रदान की जिनमें से एक इटली की लोकधर्मी मरिया अंतोनिया सामा हैं, उनके द्वारा किये गये एक चमत्कार को स्वीकार किया गया और अब वे धन्य घोषित की जाएंगी।

 माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 13 जुलाई 2020 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्रांसिस ने शनिवार 11 जुलाई को कार्डिनल अन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य एवं प्रभु सेवक की घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

शनिवार को प्रख्यापित किए गए पांच फरमानों में से एक चमत्कार के बारे में है और बाकी चार वीर गुणों पर आधारित है।

धन्य घोषणाः

इटली की लोकधर्मी मरिया अंतोनिया सामा प्रभु सेविका मारिया अंतोनिया सामा जिनके चमत्कार को स्वीकृति मिली। इनका जन्म 2 मार्च, 1875 को, सेंट जॉन्ड्रिया (इटली) में हुआ और 27 मई, 1953 को उसकी मृत्यु हो गई। मारिया अंतोनिया सामा जल्द ही धन्य घोषित की जाएंगी।

प्रभु सेवकः

- प्रभु सेवक यूसेबियो फ्रांसेस्को चिनि (जिसे चिनो के नाम से जाना जाता था), एक इतालवी जेसुइट पुरोहित। इनका जन्म 10 अगस्त, 1645 को सेग्नो में हुआ था और 15 मार्च 1711 को मैक्सिको के मैग्डेलेना में निधन हुआ।

- स्पेन के प्रभु सेवक मारियानो जोस डे इबार्गुएनोइटिया वाई जुलोगा, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित एवं इंस्टीट्यूट ऑफ सर्वेंट्स ऑफ जीसस ऑफ चैरिटी के सह-संस्थापक। इनका जन्म 8 सितंबर, 1887 को बिलबाओ में हुआ और 31 जनवरी, 1888 को उनकी मृत्यु हुई।

- स्पेन की प्रभु सेविका मारिया फेलिक्स टॉरेस, कंपनी ऑफ द सेवियर संस्था की संस्थापिका। उनका जन्म 25 अगस्त, 1907 को अल्बेल्डा में हुआ था और 12 जनवरी 2001 को मैड्रिड में उनका निधन हो गया।

- इटली के प्रभु सेवक अंजेलिनो बोनेट्टा, क्रूस के मूक कामगारों के संघ का एक सदस्य। उनका जन्म 18 सितंबर, 1948 को सिगोले में हुआ था और 28 जनवरी, 1963 को 14 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 July 2020, 13:19