खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

पवित्र आत्मा की शक्ति बुरी शक्तियों को झुकाएगी, संत पापा

6 जुलाई को काथलिक कलीसिया इटली की शहीद और कुंवारी संत मरिया गोरेती का पर्व मनाती है जो अपने विश्वास में अटल रहीं। इस दिन संत पापा ने सभी विश्वासियों को पाप बुरी शक्तियों से दूर और ईश्वर के प्रेम के अधीन रहने हेतु प्रेरित किया।

वाटिकन सिटी, सोमवार 06 जुलाई 2020 (वाटिकन न्यूज) : शिथिल विश्वास अनेक लोगों को अनिश्चितता का बहाना बनाने और टालने के लिए प्रेरित करता है। ईश्वर में विश्वास करने वाले अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हैं। जैसा कि संत मरिया गोरेती ने किया जिसका पर्व आज हम मना रहे हैं। 11 वर्ष की उम्र में भी मरिया गोरेती को पाप और बुरी शक्तियाँ झुका नहीं सकी। मरिया का विश्वास हमें प्रभु के मार्ग पर चलने हेतु अग्रसर करता है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को ईश्वर के प्रेम के अधीन रहने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺविश्वास हमें इस दुनिया की मार्ग पर येसु के साथ चलने के लिए सुनिश्चित करता है कि उसकी आत्मा की शक्ति बुरी शक्तियों को झुकाएगी, उन्हें ईश्वर के प्रेम की शक्ति के अधीन कर देगी।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 July 2020, 14:03