संत पेत्रुस महागिरजाघर संत पेत्रुस महागिरजाघर  

‘फाब्रिक ऑफ़ सेंट पीटर’ के असाधारण आयुक्त की नियुक्ति की

संत पापा फ्राँसिस ने प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष मारियो जोर्दाना को ‘फाब्रिक ऑफ़ सेंट पीटर’ संस्थान का असाधारण आयुक्त के रूप में नियुक्त किया, जिनकी भूमिका संस्थान के प्रशासन में स्पष्टता लाना और उसके नियमों को अपडेट करना होगा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 1 जुलाई 2020 (वाटिकन न्यूज) : "परमधर्मपीठ और वाटिकन सिटी राज्य के सार्वजनिक अनुबंधों के पुरस्कार के लिए प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, नियंत्रण और प्रतिस्पर्धा", पर संत पापा फ्राँसिस ने हाल ही में अपने मोतु प्रोप्रियो द्वारा घोषणा की थी। संत पापा ने 29 जून को, प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष मारियो जोर्दाना को ‘फाब्रिक ऑफ़ सेंट पीटर’ संस्थान का असाधारण आयुक्त नियुक्ति किया।

 वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि महाधर्माध्यक्ष मारियो को "संस्थान के नियमें को अपडेट करने, प्रशासन को स्पष्ट करने और संस्थान के प्रशासनिक और तकनीकी कार्यालयों को पुनर्गठित करने" का काम सौंपा जाएगा। इस नाजुक कार्य में, आयुक्त को एक आयोग द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रेस कार्यालय ने कहा कि यह चुनाव "ऑडिटर जनरल के कार्यालयों की एक रिपोर्ट का भी अनुसरण करती है, जिसके कारण फाब्रिक ऑफ सेंट पीटर के तकनीकी और प्रशासनिक कार्यालयों में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अधिग्रहण किया गया।" बाद की कार्यवाई "राज्य के सचिवालय को सूचित करने के बाद न्यायलय के प्रवर्तक, जोन पिएरो मिलानो और उप-प्रवर्तक, एलेसांद्रो दिद्दी के फैसले से अधिकृत था।"

‘फाब्रिक ऑफ सेंट पीटर’ वाटिकन में संत पेत्रुस महागिरजाघर के निर्माण और कलात्मक निर्माण के लिए आवश्यक सभी कार्यों के प्रबंधन के लिए बनाई गई एक संस्था है। इस संस्था को दुनिया के सबसे बड़े महागिरजाघर के जटिल प्रबंधन और आस-पास के क्षेत्रों की संरचनाओं को देखभाल का कार्य सौंपा गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 July 2020, 13:47