खोज

विश्व पर्यावरण दिवस/मलेशिया 05.06.2020 विश्व पर्यावरण दिवस/मलेशिया 05.06.2020 

विश्व पर्यावरण दिवस, सन्त पापा फ्राँसिस ने किया ट्वीट

पाँच जून को मनाये जानेवाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सन्त पापा फ्राँसिस ने प्रकृति की सुरक्षा एवं मानव के बीच विद्यमान भ्रातृत्व, न्याय एवं निष्ठा के सम्बन्धों पर प्रकाश डाला।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 5 जून 2020 (रेई, वाटिकन रेडियो):  पाँच जून को मनाये जानेवाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सन्त पापा फ्राँसिस ने प्रकृति  की सुरक्षा एवं मानव के बीच विद्यमान भ्रातृत्व, न्याय एवं निष्ठा के सम्बन्धों पर प्रकाश डाला।

"लाओदातो सी"

ईश्वर की सृष्टि एवं पर्यावरण की रक्षा पर प्रकाशित अपने विश्व पत्र लाओदातो सी को उद्धृत कर, विश्व पर्यावरण दिवस पर सन्त पापा ने अपने ट्वीट सन्देश में लिखाः "सब कुछ संबंधित है: हमारे स्वयं के जीवन और प्रकृति के साथ हमारे सम्बन्धों की यथार्थ देखभाल, भाईचारे, न्याय और अन्यों के प्रति निष्ठा से अविभाज्य है। #लाओतातोसी #वर्ल्डएनवायरमेन्टडे।"   

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 June 2020, 10:43