संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण के स्क्रीन पर संदेश देते हुए संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण के स्क्रीन पर संदेश देते हुए संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा फ्राँसिस का 24 मई का ट्वीट संदेश

24 मई को संत पापा फ्राँसिस ने विभिन्न मुद्दों पर संदेश देते हुए 6 ट्वीट किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 25 मई 2020 (वाटिकन न्यूज) : पास्का के सातवें रविवार अर्थात रविवार 24 मई को कलीसिया प्रभु का स्वर्गरोहण महोत्सव मनाती है। इस दिन विश्व संचार दिवस मनाया गया। 5साल पहले इसी दिन संत पापा फ्राँसिस का विश्वपत्र लौदातो सी प्रकाशित किया गया था। इन विशेषअवसरों को रेखेंकित करते हुए संत पापा ने छः ट्वीट किया।

पहला ट्वीट

रविवार को संत पापा फ्राँसिस ने अपने विश्वपत्र लौदातो सी की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर ट्वीट संदेश में लिखा, ʺएक अभिन्न पारिस्थितिकी में सृष्टि के साथ सुखद सामंजस्य स्थापित करने में समय लेना, हमारी जीवन शैली और हमारे आदर्शों पर चिंतन करना और हमारे चारों ओर तथा हमारे बीच रहने वाले सृष्टीकर्ता पर आत्मसात करना शामिल है।ʺ

दूसरा ट्वीट

संत पापा ने विश्व संचार दिवस 2020 के अवसर पर अपने ट्वीट संदेश में लिखा, ʺप्रभु का ज्ञान मुख्य रूप से कहानी के माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी को प्राप्त होता है। कहानी के द्वारा वे अपने को वर्तमान में उपस्थित रखते हैं। जीवन की कहानी के माध्यम से जीवन का ईश्वर हमारे साथ संवाद करते हैं।"

तीसरा ट्वीट

काथलिक कलीसिया पास्का के सातवें रविवार को येसु के स्वर्गरोहन का पर्व मनाती है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट संदेश में लिखा,ʺस्वर्गरोहन का त्योहार हमें बताता है कि पिता के दाहिने शानदार रूप से रहने के लिए येसु स्वर्ग चले गये और वे हमेशा हमारे बीच रहते हैं। यह हमारी शक्ति, दृढ़ता और आनंद का स्रोत है।ʺ

चौथा ट्वीट

24 मई को कलीसिया चीन की संरक्षिका शेशन की माता मरियम का त्योहार मनाती है। इस दिन संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर काथलिक कलीसिया की ओर से चीन की काथलिक कलीसिया को प्रार्थनामय सामीप्य का आश्वासन दिया।

संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआइए, हम चीन में हमारे काथलिक भाइयों और बहनों को हमारी स्वर्गीय माता के मार्गदर्शन और सुरक्षा  में समर्पित करें ताकि वे अपने विश्वास में मजबूत बने रहें,भ्रातृत्व प्रेम में स्थिर रहें, खुशी के साथ अपना साक्षी दे सकें तथा उदारता और आशा के प्रवर्तक बने रहें।ʺ

पांचवाँ ट्वीट

मई महीना माता मरिया को समर्पित है। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर माता मरिया की मध्यस्ता द्वारा विभिन्न जरुरतों के लिए प्रार्थना करने हेतु विश्वासियों को प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, "आइए, हम इस कठिन समय में उन सभी लोगों को ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम को सौंपें जो शांति के लिए काम करते हैं, राष्ट्रों के बीच संवाद, गरीबों की सेवा और सृस्टि की देखभाल करते हैं। शरीर, मन और आत्मा की हर बीमारी पर मानवता की जीत हो।"

छठा ट्वीट

ईश्वर प्रेम है। संत पापा ने छठे ट्वीट में सभी लोगों को ईश्वर के प्रेम को पूरी दुनिया में फैलाने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा,ʺप्रेमी ईश्वर, हमें इस दुनिया में सभी प्राणियों के बीच आपके प्रेम को लाने का माध्यम बना, क्योंकि उनमें से एक भी आपकी नजरों से परे नहीं है। आपकी प्रशंसा हो!ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 May 2020, 17:00