पिछले साल के क्रूस रास्ता में भाग लेते संत पापा पिछले साल के क्रूस रास्ता में भाग लेते संत पापा 

क्रूस-रास्ता चिंतन बनानेवाले कैदियों को संत पापा ने धन्यवाद दिया

संत पापा फ्राँसिस ने पुण्य शुक्रवार के क्रूस रास्ता का चिंतन तैयार करने हेतु पादुवा के दुवे पालात्सी जेल के सभी लोगों को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने पुण्य शुक्रवार के क्रूस रास्ता का चिंतन तैयार करने हेतु पादुवा के दुवे पालात्सी जेल के सभी लोगों को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया।

इताली रेडियो स्टेशन आर. टी. एल में प्रकाशित संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने दुवे पालात्सी पल्ली के विश्वासियों को धन्यवाद दिया है जिन्होंने पुण्य शुक्रवार के क्रूस रास्ता के लिए मनन- चिंतन तैयार किया है।

पल्ली उत्तरी इटली में पादुवा के दुवे पालात्सी सुधार गृह से जुड़ा है और मनन-चिंतन को कैदियों, जेल के गार्ड, न्यायधीश, उनके परिवारवालों और जेल से जुड़े अन्य लोगों के द्वारा तैयार किया गया है।

संत पापा ने कहा, “इससे पढ़ना बहुत सांत्वनापूर्ण है जिसमें न केवल कैदियों की कहानियाँ हैं किन्तु उन सभी की कहानियाँ है जो कैदखानों पर रूचि रखते हैं।”

अपनी कहानी बांटना

संत पापा ने संदेश में उन्हें मित्र कहकर सम्बोधित किया है तथा पल्ली के सभी लोगों को अपनी कहानी साझा करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने उन्हें याद दिलाया है कि “ईश्वर अपने बारे बतलाते एवं कहानियों के माध्यम से हमसे बातें करते हैं तथा वे ध्यान एवं सहानुभूति के साथ सुनने का निमंत्रण देते हैं।

संत पापा ने कहा कि दुवे पालात्सी के लोग “गुमनामी के सागर” में खोये नहीं हैं किन्तु उन सभी लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो सुधार जगत से जुड़े हैं। इस प्रकार क्रूस रास्ता के माध्यम से वे विश्वभर के उन सभी लोगों की कहानी सुनायेंगे जिनकी परिस्थिति इसी के समान हैं।  

संत पापा ने अपने संदेश के अंत में कहा कि अपने इस संदेश के माध्यम से वे दुवे पालात्सी के लोगों का आलिंगन करते हैं। उन्होंने उनसे प्रार्थना का आग्रह किया तथा कहा कि वे उन्हें हमेशा अपने हृदय में रखते हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 April 2020, 14:17