पास्का रात्रि जागरण मिस्सा का अनुष्ठान करते हुए  पापा फ्राँसिस पास्का रात्रि जागरण मिस्सा का अनुष्ठान करते हुए पापा फ्राँसिस 

पास्का महापर्व के दिन संत पापा का ट्वीट संदेश

12 अप्रैल पास्का रविवार के दिन संत पापा ने दो ट्वीट कर जी उठे येसु मसीह की खुशखबरी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, रविवार 12 अप्रैल 2020 (रेई) :  पास्का रविवार आज काथलिक कलीसिया प्रभु येसु के जा उठने का महोत्सव मना रही है। कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए इस वर्ष विश्वासी पवित्र जागरण मिस्सा और रविवारीय पास्का महोत्सव के समारोही मिस्सा बलिदान में सक्रिय रुप से भाग न ले पायी पर संचार मीडिया के जरिए अपने धरों में रहते हुए भी आध्यात्मिक रुप से एक हो पायी। इस दिन संत पापा ने दो ट्वीट कर जी उठे येसु मसीह की खुशखबरी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु प्रेरित किया।

1 ट्वीट

 संत पापा ने संदेश में लिखा, ʺइस रात को गिरजाघरों से आवाज़ सुनाई दी: "मसीह, मेरी आशा, जी उठे हैं!" यह एक अलग तरह की "संक्रमण" है जो एक हृदय से दूसरे हृदय तक प्रसारित होती है - क्योंकि प्रत्येक मानव हृदय इस खुशखबरी का इंतजार करता है। यह आशा का संक्रमण है: "मसीह, मेरी आशा, जी उठे हैं!ʺ

2 ट्वीट

दूसरे ट्वीट में संत पापा ने लिखा, ʺप्रिय भाइयों और बहनों, उदासीनता, स्वार्थ, विभाजन, विस्मृति वास्तव में वे शब्द नहीं हैं जिन्हें हम इस समय में सुनना चाहते हैं। हम इन शब्दों को हमेशा के लिए प्रतिबंधित करना चाहते हैं!ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 April 2020, 11:05