ऑर्डर ऑफ माल्टा के ग्रैंड मास्टर फ्रा जाकोमो दला तोर्रे ऑर्डर ऑफ माल्टा के ग्रैंड मास्टर फ्रा जाकोमो दला तोर्रे 

ऑर्डर ऑफ माल्टा के ग्रैंड मास्टर के निधन पर पोप का शोक संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने सोभ्रेन ऑर्डर ऑफ माल्टा के ग्रैंड मास्टर फ्रा जाकोमो दला तोर्रे देल तेम्पियो दी सांग्वीनेत्तो के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 30 अप्रैल 20 (रेई)- संत पापा ने 29 अप्रैल को, ऑर्डर के लेफ्टिनेंट अद अंतरिम, ग्रैंड कमांडर फ्रा रूय गोनजालो दो वाले पियजोतो दे विल्लास बोआस को एक तार संदेश भेजकर कहा कि फ्रा जाकोमो दला तोर्रे संस्कृति एवं विश्वास के एक उत्साही व्यक्ति थे। संत पापा ने संदेश में सुसमाचार एवं ख्रीस्त के प्रति उनके पूर्व निष्ठा की याद की। उन्होंने कलीसिया की सेवा एवं कमजोर लोगों के प्रति उनके समर्पण की भी सराहना की।

फ्रा जाकोमो दला तोर्रे देल तेम्पियो दी संग्वीनेत्तो

ऑर्डर ऑफ माल्टा के सर्वोंच्च राजकुमार एवं 80वें ग्रैंड मास्टर फ्रा जाकोमो दला तोर्रे देल तेम्पियो दी संग्वीनेत्तो के निधन रोम में बुधवार को हुआ। वे 75 साल के थे और कुछ समय से बीमार थे।

ऑर्डर के लिए 80वें ग्रैंड मास्टर के रूप में उनकी नियुक्ति मई 2018 में हुई थी। उनका जन्म रोम में 9 दिसम्बर 1944 को हुआ था। रोम के सपीयेंत्सा विश्व विद्यालय से स्नातक की पढ़ाई समाप्त करने के बाद उन्होंने परमधर्मपीठीय उर्बनियन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। उन्होंने मध्ययुगीन कला के इतिहास पर कई लेख भी प्रकाशित किये थे।

सन् 1985 में ऑर्डर ऑफ माल्टा में प्रवेश करने के बाद उन्होंने शूरवीर के सम्मान एवं भक्ति के साथ सन् 1993 में समारोही मनन्त लिया था।

ऑर्डर ऑफ माल्टा का मिशन

सॉवरेन मिलिट्री होस्पिटेलर ऑर्डर के येरूसालेम के, रोड्स के और माल्टा के संत योहन की स्थापना साल 1048 में येरूसालेम में हुई थी।

आज ऑर्डर ऑफ माल्टा, मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल तथा मानवीय सहायता प्रदान करने के कार्यों में करीब 120 देशों में संलग्न है। माल्टेसर इंटरनेशनल, ऑर्डर ऑफ माल्टा की विशेष राहत एजेंसी है जो प्राकृतिक आपदाओं में पहली पंक्ति पर काम करती है और सशस्त्र संघर्षों के परिणामों को कम करती है। ऑर्डर वर्तमान में सीरिया और ईराक की सीमा से लगे देशों में हिंसा से भागने वालों को सहायता प्रदान करने में जुटा हुआ है।

यह संयुक्त राष्ट्र और इसकी विशिष्ट एजेंसियों के लिए एक स्थायी पर्यवेक्षक है, और इसके मुख्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधि है। 1834 से ही ऑर्डर ऑफ माल्टा का मुख्य कार्यालय रोम में है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 April 2020, 15:16