खोज

सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण की ओर सन्त पापा फ्राँसिस  सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण की ओर सन्त पापा फ्राँसिस  

शुक्रवार को सन्त पापा फ्राँसिस के साथ प्रार्थना करें

रोम समयानुयार शुक्रवार सन्ध्या छह बजे, सन्त पापा फ्राँसिस के साथ प्रार्थना में शामिल होकर, विश्वासी, "रोम शहर एवं सम्पूर्ण विश्व" का असाधारण आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। सम्पूर्ण विश्व के काथलिकों को आमंत्रित किया गया है कि शुक्रवार सन्ध्या छह बजे वे सन्त पापा के साथ प्रार्थना में एकप्राण होवें।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (रेई, वाटिकन रेडियो): रोम समयानुयार शुक्रवार सन्ध्या छह बजे, सन्त पापा फ्राँसिस के साथ प्रार्थना में शामिल होकर, विश्वासी, "रोम शहर एवं सम्पूर्ण विश्व" का असाधारण आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। सम्पूर्ण विश्व के काथलिकों को आमंत्रित किया गया है कि शुक्रवार सन्ध्या छह बजे वे सन्त पापा के साथ प्रार्थना में एकप्राण होवें।  

रविवार को देवदूत प्रार्थना के प्रसारण के समय सन्त पापा फ्राँसिस ने ख़ुद इस पहल की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, "मैं हर किसी को आध्यात्मिक तौर पर संचार माध्यम से प्रार्थना में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हूं"।

इसी प्रकार की प्रार्थना बुधवार को भी संचारित की गई थी जिसमें दिन के 12 बजे विश्व के समस्त ख्रीस्तीय धर्मानुयायियों ने एक साथ मिलकर, कोविद महामारी से उत्पन्न गम्भीर वैश्विक परिस्थिति के मद्देनज़र "हे पिता हमारे" प्रार्थना का पाठ किया था।  

आशीष और दण्डमोचन

वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय प्रेस कार्यालय के निर्देशक ने इस बात की पुष्टि की कि रोम समयानुसार सन्ध्या छः बजे वाटिकन से शुक्रवार की प्रार्थना का सीधा प्रसारण किया जायेगा। इस अवसर पर रोम शहर तथा विश्व को दी गई आशीष, प्रायश्चित्त सम्बन्धी प्रेरितिक संविधान की आज्ञप्ति के अनुसार, दण्डमोचन से जुड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि सन्त पापा फ्राँसिस सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के खाली प्राँगण के समक्ष अपनी खिड़की से प्रार्थना करेंगे तथा आशीर्वाद प्रदान करेंगे।  

सीधा प्रसारण

निर्देशक ने बताया कि रोम समयानुसार शाम 6 बजे से,  इस समारोह का सीधा प्रसारण वाटिकन मीडिया द्वारा सम्पूर्ण विश्व में किया जायेगा। बाद में इस समारोह को आप हमारी वेबसाइट पर कई भाषाओं में, फेसबुक लाइव के माध्यम से और यू ट्यूब  चैनल से प्राप्त कर सकते हैं।

इस असाधारण प्रार्थना समारोह के दौरान सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के केन्द्रीय द्वार पर सन्त मारसेल गिरजाघर के "सालुस पोपुली रोमानी" अर्थात् रोम के लोगों के रक्षक क्रूस की प्रतिमा रखी जायेगी, बाईबिल से पाठ किये जायेंगे, प्रार्थनाएँ अर्पित की जायेंगी तथा पवित्र संस्कार की आराधना के उपरान्त सन्त पापा फ्राँसिस रोम शहर तथा सम्पूर्ण विश्व को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। अब तक रोम शहर तथा सम्पूर्ण विश्व को आशीर्वाद केवल क्रिसमस एवं पास्का महापर्व दिया जाता रहा था।     

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 March 2020, 10:55