संत पेत्रुस महागिरजाघर संत पेत्रुस महागिरजाघर 

संत पापा की अगुवाई में पुण्य सप्ताह की धर्मविधियों की समय-तालिका

कोविड -19 महामारी से उत्पन्न संकट की स्थिति के कारण तथा दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुशासन के लिए स्थापित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ द्वारा जारी 25 मार्च 2020 के अध्यादेश को ध्यान में रखते हुए, संत पापा फ्राँसिस विश्वासियों की अनुपस्थिति में पुण्य सप्ताह की धर्मविधिक समारोहों का अनुष्ठान, संत पेत्रुस महागिरजाघर में करेंगे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार 27 मार्च 2020 (रेई): कोविड -19 महामारी से उत्पन्न संकट की स्थिति के कारण तथा दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुशासन के लिए स्थापित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ द्वारा जारी 25 मार्च 2020 के अध्यादेश को ध्यान में रखते हुए, संत पापा फ्राँसिस विश्वासियों की अनुपस्थिति में पुण्य सप्ताह की धर्मविधिक समारोहों का अनुष्ठान, संत पेत्रुस महागिरजाघर में करेंगे।

संत पापा के पूजन समारोहों के व्यवस्थापक मोनसिन्योर ग्वीदो मरिनी द्वारा जारी सूचना अनुसार, संत पापा फ्राँसिस के संत पेत्रुस महागिरजाघर में पुण्य सप्ताह की धर्मविधियों के अनुष्ठान की समय-तालिका इस प्रकार है-

5 अप्रैल 2020

पूर्वाहन 11.00 बजे (रोम समय) (भारत- 3.30)

खजूर रविवार एवं प्रभु के दुःखभोग का पाठ।

प्रभु के येरूसालेम में प्रवेश की यादगारी एवं ख्रीस्तयाग।

9 अप्रैल 2020

पुण्य बृहस्पतिवार- शाम 6.00 (रोम समय)

प्रभु की अंतिमव्यारी की यादगारी, ख्रीस्तयाग।

10 अप्रैल 2020

पुण्य शुक्रवार- शाम 6.00 बजे – प्रभु के दुःखभोग की धर्मविधि

रात 9.00 बजे – क्रूस रास्ता

11 अप्रैल 2020

पुण्य शनिवार- रात 9.00 बजे – पास्का जागरण की धर्मविधि

12 अप्रैल 2020

पास्का रविवार- पूर्वाहन – 11.00 बजे – पास्का रविवार का समारोही ख्रीस्तयाग।

मिस्सा के अंत में संत पापा फ्राँसिस उर्बी एत ओर्वी की आशीष प्रदान करेंगे।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 March 2020, 14:54