खोज

देवदूत प्रार्थना में भाग लेती धर्मबहनें देवदूत प्रार्थना में भाग लेती धर्मबहनें 

जीवन के लिए द्वार खोलें, संत पापा

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने विभिन्न सूचनाएँ दीं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 3 फरवरी 2020 (रेई)˸ देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने इटली में मनाये जाने वाले जीवन दिवस की याद करते हुए कहा, "आज इटली में जीवन दिवस मनाया जाता है जिसकी विषयवस्तु है, "जीवन के लिए द्वार खोलें।" मैं धर्माध्यक्षों के संदेश में शामिल होता हूँ तथा आशा करता हूँ कि यह दिन, मानव जीवन की रक्षा, इसकी शुरूआत से प्राकृतिक मृत्यु तक करने हेतु प्रतिबद्धता को नवीकृत करने का अवसर बने।

यह आवश्यक है कि इसकी प्रतिष्ठा को किसी भी तरह से हानि पहुँचाने का सामना, भाईचारापूर्ण एकात्मता के नए रूपों के लिए द्वार खोलकर किया जाए, चाहे इसके लिए तकनीकी अथवा आर्थिक दांव ही लगाना क्यों न पड़े।

विश्व समर्पित जीवन दिवस

विश्व समर्पित जीवन दिवस की याद करते हुए संत पापा ने कहा, "आज विश्व समर्पित जीवन दिवस है। मैं चाहता हूँ कि इस प्राँगण में उपस्थित सभी लोग समर्पित पुरूषों एवं महिलाओं के लिए प्रार्थना करें जो बहुत अधिक और बहुधा चुपचाप काम करते हैं।" तब संत पापा ने उनके लिए प्रणाम मरियम की विन्ती की और ताली बजाकर सभी समर्पित लोगों को प्रोत्साहित किया।

इसके उपरांत उन्होंने रोम तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया, खासकर, उन्होंने स्पेन के विद्यार्थियों, क्रेमोना, स्पोलेतो, फनो, पालौ और रोसेतो देली अब्रूत्त्सी के विश्वासियों का अभिवादन किया। उन्होंने प्राँगण में उपस्थित पोलैंड और जापान के तीर्थयात्रियों को भी सम्बोधित किया।

अंत में, उन्होंने प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।  

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 February 2020, 13:08