ग्रीस के लेस्बो स्थित शरणार्थी शिविर के बाहर पानी ले जाती एक महिला, तस्वीर 06.02.2020 ग्रीस के लेस्बो स्थित शरणार्थी शिविर के बाहर पानी ले जाती एक महिला, तस्वीर 06.02.2020 

फरवरी का प्रार्थना मनोरथ आप्रवासियों को समर्पित

सन्त पापा फ्राँसिस ने गुरुवार को फरवरी माह के प्रार्थना मनोरथ के साथ एक विडियो सन्देश जारी किया है। इस माह का प्रार्थना मनोरथ हम सबको आप्रवासियों की पुकार सुनने हेतु आमंत्रित करता है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 7 फरवरी 2020 (रेई, वाटिकन रेडियो) सन्त पापा फ्राँसिस ने गुरुवार को फरवरी माह के प्रार्थना मनोरथ के साथ एक विडियो सन्देश जारी किया है। इस माह का प्रार्थना मनोरथ हम सबको आप्रवासियों की पुकार सुनने हेतु आमंत्रित करता है।  

फरवरी माह के प्रार्थना मनोरथ में सन्त पापा फ्राँसिस सम्पूर्ण विश्व का आह्वान करते हैं कि वह आप्रवासियों की पुकार को सुने, जिनमें से कई आपराधिक मानव तस्करी का शिकार बनाये जाते हैं।  

प्रार्थना का मूल पाठ

प्रवासी प्रायः आपराधिक गतिविधियों और मानव तस्करी के शिकार बनते हैं। अन्य कारणों के अतिरिक्त, इसका प्रमुख कारण है भ्रष्टाचार, जिसकी वजह से बहुत से लोग वित्तीय लाभ के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।

सन्त पापा लिखते हैं, "धन, जिसका स्रोत काला धन्धा अथवा अवैध काम होता है, खून का धन होता है। यह अतिशयोक्ति नहीं है: यह खून का ही पैसा है।

हम प्रार्थना करें ताकि मानव तस्करी और अपराधिक गतिविधियों के शिकार बनाये जानेवाले हमारे आप्रवासी भाइयों और बहनों की पुकार सुनी जाये तथा उसपर विचार किया जाये।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 February 2020, 11:37