संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

फरवरी, मार्च व अप्रैल में पोप के कार्यक्रमों की सूची

वाटिकन ने फरवरी, मार्च एवं अप्रैल में संत पापा फ्राँसिस के कार्यक्रमों को प्रकाशित किया है।

उषा मनोरम ातिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 12 फरवरी 2020 (रेई)˸ वाटिकन ने फरवरी, मार्च एवं अप्रैल  में संत पापा फ्राँसिस के कार्यक्रमों को प्रकाशित किया है।

इसके अनुसार उनके कार्यक्रम इस प्रकार हैं-

फरवरी 2020

26 फरवरी- राखबुध – शाम 4.30 बजे संत अनसेलेम गिरजाघर से प्रायश्चित शोभायात्रा, 5.00 बजे संत सबिना महागिरजाघर में मिस्सा, राख की आशीष एवं माथे पर राख  लगाना।

मार्च 2020

1 मार्च – चालिसा का पहला रविवार – अरिच्चा में संत पापा के साथ परमाध्यक्षीय रोमी कार्यालय के कर्मचारियों की आध्यात्मिक साधना शुरू।

6 मार्च – आध्यात्मिक साधना का समापन।

20 मार्च – संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 5.00 बजे प्रायश्चित की धर्मविधि।

अप्रैल 2020

5 अप्रैल – खजूर रविवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पूर्वाहन 10.00 बजे ख्रीस्तयाग समारोह। (प्रभु के दुःखभोग एवं प्रभु के येरूसालेम में प्रवेश की यादगारी)

9 अप्रैल – पुण्य बृहस्पतिवार - संत पेत्रुस महागिरजाघर में प्रातः 9.30 बजे कारिज्मा मिस्सा।

10 अप्रैल – पुण्य शुक्रवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर में 5.00 बजे प्रभु के दुःखभोग की धर्मविधि।

10 अप्रैल – पुण्य शुक्रवार – कोलोसेयो में शाम 9.15 बजे में क्रूस रास्ता।

11 अप्रैल - पुण्य शनिवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर में – शाम 8.30 बजे – पास्का जागरण मिस्सा।

12 अप्रैल – पास्का महापर्व – संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पूर्वाहन 10.00 बजे समारोही ख्रीस्तयाग।

12 पास्का रविवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर के बरामदे से मध्याहन 12 बजे - "उर्बी एत ओर्बी" संदेश।

19 अप्रैल पास्का का दूसरा रविवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर में, पूर्वाहन 10.30 बजे, दिव्य करुणा के उपलक्ष्य में ख्रीस्तयाग।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 February 2020, 17:05