खोज

चीनी नव वर्ष की तैयारी चीनी नव वर्ष की तैयारी 

चीनी नव वर्ष के लिए संत पापा का अभिवादन

बुधवार को अपने आम दर्शन समारोह के अंत में, संत पापा फ्राँसिस ने उन सभी को बधाई दी जो पारंपरिक चीनी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत करते हैं। उन्होंने राष्ट्रों के बीच शांति, संवाद और एकजुटता के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 22 जनवरी 2020 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अंत में विश्व के पूर्वी देशों के लोगों को लूनर न्यू ईयर (चंद्र नव वर्ष) की शुभकानाएँ दी जो इस वर्ष 25 जनवरी को मना रहे हैं।

संत पापा ने कहा, “सुदूर पूर्व में और दुनिया के अन्य हिस्सों में, लाखों पुरुष और महिलाएं 25 जनवरी को चंद्र नववर्ष मनाएंगे। उन्हें मैं अपना सौहार्दपूर्ण अभिवादन भेजता हूँ, मेरी शुभकामना है कि परिवार विशेष रूप से आतिथ्यसत्कार, ज्ञान और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान की शिक्षा का स्थान बने तथा सृष्टि के साथ सद्भाव बढ़े।”

संत पापा ने सभी को शांति, संवाद और राष्ट्रों के बीच एकजुटता के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया,जो आज की दुनिया में पहले से कहीं अधिक आवश्यक हैं।

विदित हो कि चीनी ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष का पशु चूहा है। नववर्ष का समारोह, चंद्र कैलेंडर के पहले नए चंद्रमा से शुरू होता है और चंद्र कैलेंडर की पहली पूर्णिमा पर, 15 दिन बाद समाप्त होता है। चीन में वसंत महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है, चीनी नववर्ष एशिया के कई चंद्र नववर्षों में से एक है। यह दुनिया भर में चीनी मूल और गैर-चीनी लोगों द्वारा मनाया जाता है।

चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया और विश्व में विभिन्न समुदाय लूनर न्यू ईयर (चंद्र नव वर्ष) का समारोह मनाने के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं।

लूनर न्यू ईयर के समारोह का मतलब होता है कि उस वर्ष का पशु हर जगह दिखेगा। यह सजावट से लेकर खिलौनों, तोहफ़ों और विज्ञापनों तक में नज़र आता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 January 2020, 15:45