खोज

यूक्रेन का एक बच्चा यूक्रेन का एक बच्चा 

यूक्रेन में शांति की आवश्यकता है

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा फ्राँसिस ने विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया एवं कई सूचनाएँ जारी कीं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा ने विश्वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा, "कल ग्वाटेमाला के ह्वेह्वेतेनांगो में जाकोमो मिल्लर की धन्य घोषणा हुई जो ख्रीस्तीय स्कूल के धर्मबंधुओं के धर्मसंघ के सदस्य थे। वे युद्ध के कारण 1982 में विश्वास के लिए शहीद हो गये थे।"

युवाओं के इस आदर्श शिक्षक की शहादत जिन्होंने ग्वाटेमाला की कलीसिया एवं लोगों की सेवा में अपना जीवन अर्पित किया, इस प्यारे देश को न्याय, शांति और एकात्मता के रास्ते पर सुदृढ़ करे, तब संत पापा ने ताली बजाकर धन्य जाकोमो मिल्लर को सम्मानित किया।  

पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष के समाधान हेतु प्रार्थना की मांग

संत पापा ने पेरित में होने वाली सभा के लिए अपनी प्रार्थना का आश्वासन देते हुए कहा, "कल पेरिस में यूक्रेन, रूस और फ्राँस के राष्ट्रपतियों एवं जर्मन चांसलर की एक सभा होगी जिसको नॉरमैंडी प्रारूप के नाम से जाना जाता है। सभा में पूर्वी यूक्रेन में वर्षों से चल रहे दुःखद संघर्ष के समाधान पर विचार किया जाएगा। मैं प्रार्थना के द्वारा सभा का साथ देता हूँ क्योंकि वहाँ शांति की जरूरत है। उन्होंने विश्वासियों से भी प्रार्थना करने का आग्रह किया ताकि इस राजनीतिक वार्ता के द्वारा उस क्षेत्र एवं वहाँ के लोगों के लिए शांति एवं न्याय लाया जा सके।  

तत्पश्चात् संत पापा ने इटली एवं विश्व के विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया, खासकर, उन्होंने पोलैंड के विश्वासियों, आयरिश के पुलिस कर्मियों एवं सोरबारा के युवाओं का अभिवादन किया। संत पापा ने क्रूस की पुत्रियों का विशेष रूप से अभिवादन किया।

इटली की पल्लियों में काथलिक एक्शन दल

संत पापा ने याद किया कि निष्कालंक गर्भागमन के पर्व के अवसर पर इटली की पल्लियों में काथलिक एक्शन दल अपनी सदस्यता दुहराती है। उन्होंने सभी दलों एवं सदस्यों को सेवा एवं साक्ष्य के रास्ते पर चलने के प्रशिक्षण की शुभकामनाएँ अर्पित की।

उन्होंने रोक्का दी पापा के विश्वासियों एवं निष्कलंक मरिया के सम्मान में प्रकाश, जिसके द्वारा शहर के दुर्ग में स्थापित सितारा को प्रज्वलित किया जाएगा, उसपर अपनी आशीष प्रदान की। उन्होंने लोरेटो के मरियम तीर्थ की भी याद की जहाँ रविवार को लौरेतन जयन्ती का उद्घाटन किया गया, उन्होंने कामना की कि यह सभी तीर्थयात्रियों के लिए कृपा से सम्पन्न हो।

रोम के पियात्सा स्पानिया में माता मरियम का सम्मान

संत पापा रोम के पियात्सा स्पानिया में माता मरियम को फूलों का हार चढ़ाकर सम्मानित करने की परम्परा की याद दिलाते हुए कहा कि "मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप इस समारोह में आध्यात्मिक रूप से मेरे साथ जुड़े, जो हमारी स्वर्गीय माता के प्रति बाल तुल्य भक्ति है।"

अंत में उन्होंने प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को पर्व एवं माता मरियम के संरक्षण में क्रिसमस की ओर आगमन काल की यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।

वाटिकन की चरनी का उद्घाटन

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 December 2019, 14:57