खोज

बुर्किना फासो के विस्थापित लोग बुर्किना फासो के विस्थापित लोग 

बुर्किना फासो में संवाद को बढ़ावा देने हेतु संत पापा ने की अपील

संत पापा फ्राँसिस पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र बुर्किना फासो में आतंकी हमलों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना और परस्पर संवाद और सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील की।

वाटिकन सिटी, बुधवार 13 नवम्बर 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर को प्रांगण में आयोजित आम दर्शन समारोह के दौरान बुर्किना फ़ासो में हिंसा को रोकने परस्पर संवाद और सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील की।

 संत पापा ने कहा कि वे बुर्किना फासो के लोगों की विशेष याद करते हैं। गत दिनों साधारण लोगों पर बार-बार हिंसा की कोशिश की गई है और हाल ही में एक हिंसा में लगभग सौ लोग मारे गये। संत पापा सभी पीड़ितों, घायलों, कई विस्थापितों को ईश्वर के चरणों में सौंपते है। संत पापा सबसे कमजोर लोगों की सुरक्षा हेतु सरकार से अपील करते हैं साथ ही मानव भाईचारे पर अबू धाबी दस्तावेज़ की भावना में, परस्पर संवाद और सद्भाव को बढ़ावा देने के अच्छे प्रयासों के लिए नागरिकों और धार्मिक नेताओं और अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हैं।

संत पापा फ्रांसिस ने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किए गए घातक हमले के बाद अपील की। यह पहली बार नहीं है जब संत पापा फ्राँसिस ने बुर्किना फासो में हमलों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है। मई 2019 में उन्होंने बुर्किना फासो के एक काथलिक गिरजाघर रविवारीय मिस्सा के बाद बंदूकधारियों के हमले पर अपना दर्द व्यक्त किया, जिसमें एक पुरोहित सहित छह लोग मारे गए थे।

वाटिकन और बुर्किना फ़ासो के बीच समझौता

जुलाई में बुर्किना फासो और वाटिकन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें, हालांकि स्वतंत्रता और स्वायत्तता की रक्षा करना जो उनकी अपनी हैं, "दोनों पार्टियां मानव व्यक्ति की नैतिक, आध्यात्मिक,भौतिक और आम भलाई को बढ़ावा देने हेतु सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 November 2019, 15:40