खोज

जापान के वरिष्ठ अधिकारियों को सन्त पापा ने किया सम्बोधित य 25.11.2019 जापान के वरिष्ठ अधिकारियों को सन्त पापा ने किया सम्बोधित य 25.11.2019 

जापानी प्रधान मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात

टोकियो के कान्ताय प्रासाद में सोमवार को जापान के प्रधान मंत्री शिन्ज़ों आबे, जापान के वरिष्ठ प्रशासनाधिकारियों एवं राष्ट्र में सेवारत कूटनीतिज्ञों ने सन्त पापा का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

टोकियो, सोमवार, 25 नवम्बर 2019 (रेई,वाटिकन रेडियो): टोकियो के कान्ताय प्रासाद में सोमवार को जापान के प्रधान मंत्री शिन्ज़ों आबे, जापान के वरिष्ठ  प्रशासनाधिकारियों एवं राष्ट्र में सेवारत कूटनीतिज्ञों ने सन्त पापा का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना।

जापान के गणमान्य अध्कारियों के बीच सन्त पापा फ्राँसिस का स्वागत करते हुए प्रधान मंत्री शिन्ज़ो आबे ने अभिवादन पत्र पढ़ा। जापान आने के लिये उन्होंने सन्त पापा के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि राष्ट्र में उनका आगमन अनुगृह का स्रोत है।

जापान की प्रकृतिक आपदाओं के क्षणों में सन्त पापा फ्राँसिस द्वारा भेजे गये सन्देशों के लिये प्रधान मंत्री ने कृतज्ञता ज्ञापित की तथा राष्ट्र में पुनर्वास एवं निर्माण कार्यों में काथलिक कलीसिया का योगदान महान रहा है।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 November 2019, 12:03