खोज

ओकावांगो डेल्टा ओकावांगो डेल्टा 

मृत्यु से बाद के जीवन के बारे में ज्ञान बहुत कम है,संत पापा

संत पापा ने ट्वीट प्रेषितकर मृत्यु से बाद के जीवन के बारे ज्ञान हासिल करने और बर्बादी की संस्कृति को खत्म करने हेतु सभी लोगों को प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार,11 नवम्बर 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने काथलिक पंचाग के 32वें रविवार के लिए चुने गये संत लूकस के सुसमाचार पाठ, (20: 27-38) मृतकों के पुनरुत्थान को ध्यान में रखते हुए ट्वीट कर सभी ख्रीस्तियों को मृत्यु से बाद के जीवन के बारे में ज्ञान हासिल करने हेतु प्रेरित किया।

10 नवम्बर का ट्वीट

संदेश में उन्होंने लिखा, “आज का सुसमाचार (लूकस 20: 27-38);  मृत्यु से बाद के जीवन के बारे में येसु के सरल और स्पष्ट शब्द हमें बहुत सांत्वना और आशा देता है। वर्तमान में हमें इसकी बहुत आवश्यकता है। ब्रह्मांड के बारे में हमारा ज्ञान समृद्ध है, लेकिन अनंत जीवन के बारे में ज्ञान बहुत कम है।”

11 नवम्बर का ट्वीट

सोमवार 11 नवम्बर के ट्वीट में संत पापा ने लिखा, “हम प्रतिदिन ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे हमें हमारे प्रतिदिन की रोटी दें। हमें बर्बादी की संस्कृति को खत्म करना चाहिए। खाद्य पदार्थों की बर्बादी भूख और जलवायु परिवर्तन में योगदान देता है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 November 2019, 16:09