जहाज से उतरते संत पापा फ्राँसिस जहाज से उतरते संत पापा फ्राँसिस 

पोप फ्राँसिस प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर सकुशल रोम लौटे

थाईलैंड और जापान में अपनी 32वीं प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर संत पापा फ्राँसिस 26 नवम्बर को रोम वापस लौट गये।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 26 नवम्बर 2019 (रेई)˸ जापान की राजधानी टोक्यो से रोम वापसी हेतु विमान से उड़ान भरते हुए संत पापा फ्राँसिस ने उन सभी देशों के अधिकारियों को तार संदेश भेजकर, देशवासियों पर ईश्वर की आशीष तथा शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना अर्पित की, जिनके ऊपर से होकर वे गुजरे।

टोक्यो से रवाना होकर संत पापा स्थानीय समय अनुसार शाम 4.15 बजे रोम के फ्यूमिचिनो हवाई अड्डा पर पहुँचे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने 12 देशों को पार किया। परम्परा के अनुसार जब भी संत पापा किसी देश के ऊपर से गुजरते हैं तो उस देश के शीर्ष अधिकारी को तार संदेश भेजकर उसकी कुशलता की कामना करते हैं।

संत पापा का तार संदेश

तार संदेश भेजने के क्रम में सबसे पहले संत पापा ने जापान के सम्राट नारूहितो को संदेश भेजा जिसमें उन्होंने जापान के लोगों को उनके स्वागत एवं खुले स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

संत पापा ने रूस, फिनलैंड, एस्तोनिया, लातविया, लिथवानिया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया, क्रोवेशिया और इटली के ऊपर से उड़ान भरते हुए इन सभी देशों पर आनन्द और शांति की आशीष की कामना की।

जहाज जिस पर संत पापा सवार थे
जहाज जिस पर संत पापा सवार थे

          

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 November 2019, 17:45