येसु धर्मसमाजी पुरोहित फादर रेन्सो दे लूका- तस्वीरः 15.11.2019 येसु धर्मसमाजी पुरोहित फादर रेन्सो दे लूका- तस्वीरः 15.11.2019 

सन्त पापा के पूर्व छात्र होंगे जापान में उनके दुभाषिया

जापान में सन्त पापा फ्राँसिस की तीन दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के दौरान आर्जेनटीना के येसुधर्मसमाजी पुरोहित फादर रेन्सो दे लूका उनके दुभाषिया होंगे। वाटिकन रेडियो से बातचीत में फादर रेन्सो दे लूका ने सन्त पापा फ्राँसिस के साथ अपनी मैत्री, आर्जेनटीना में व्यतीत समय तथा जापान में उनके दुभाषिया होने का खुलासा किया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्स्ठटफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 23 नवम्बर 2019 (रेई, वाटिकन रेडियो): जापान में सन्त पापा फ्राँसिस की तीन दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के दौरान आर्जेनटीना के येसुधर्मसमाजी पुरोहित फादर रेन्सो दे लूका उनके दुभाषिया होंगे। वाटिकन रेडियो से बातचीत में फादर रेन्सो दे लूका ने सन्त पापा फ्राँसिस के साथ अपनी मैत्री, आर्जेनटीना में व्यतीत समय तथा जापान में उनके दुभाषिया होने का खुलासा किया।

फादर रेन्सो दे लूका

फादर रेन्सो दे लूका ने बताया कि जापान में मिशनरी कार्य हेतु प्रेषित किये जाने से पूर्व वे आर्जेन्टीना में येसुधर्मसमाजी गुरुकुल में पढ़ते थे जहाँ फादर जॉर्ज बेरगोलियो यानि सन्त पापा फ्राँसिस गुरुकुल प्रमुख थे। 35 वर्षों बाद आज फादर रेन्सो दे लूका जापान में येसुधर्मसमाजियों के प्रान्ताध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। सन्त पापा प्राँसिस की यात्रा के दौरान वे उनके सन्देशों को जापानी भाषा में अनुदित कर लोगों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।    

फादर रेन्सो ने बताया कि विगत छः वर्षों में वे दो मौकों पर सन्त पापा फ्राँसिस से मुलाकात कर चुके हैं तथा दोनों ही अवसरों पर बिना किसी नवाचार के वे मित्रों के सदृश उनसे मिले थे।

जापानी मीडिया में सन्त पापा की यात्रा

जापानी मीडिया में सन्त पापा फ्राँसिस की यात्रा के कवरेज के सवाल पर उन्होंने बताया कि जापान के पत्रकार एवं सभी समाचार पत्र इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं जो उनके लिये तथा जापानी काथलिकों के लिये भी एक आश्चर्यजनक तथ्य है। कई समाचार पत्रों के साथ फादर रेन्सो ने ख़ुद भेंटवार्ताएँ की हैं। येसुधर्मसमाज के मुख्यालय में भी पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें 38 विभिन्न मीडिया चैनलों के पत्रकारों ने हिस्सा लिया था। साथ ही जापान के नेशनल  ब्रॉडकास्टर एनएचके तथा राष्ट्रीय समाचार पत्र योमुरी शिमबुन ने भी कई कार्यक्रम एवं लेख इस प्रेरितिक यात्रा पर समर्पित रखे हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 November 2019, 11:48