खोज

संत पापा फ्राँसिस द्वारा अपारसिदा की माता मरियम का दर्शन संत पापा फ्राँसिस द्वारा अपारसिदा की माता मरियम का दर्शन 

ब्राजील की संरक्षिका के पर्व दिवस पर, संत पापा का वीडियो संदेश

शनिवार को अमाजोन धर्मसभा के सत्र के अवकाश के समय संत पापा ने ब्राजील की संरक्षिका अपासिदा की माता मरियम के पर्व दिवस पर ब्राजील वासियों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश भेजा।

वाटिकन सिटी, शनिवार 12 अक्टूबर 2019 (वाटिकन न्यूज) : ब्राजील की संरक्षिका अपासिदा की माता मरियम के पर्व दिवस पर, संत पापा फ्राँसिस ने सभी ब्राजील वासियों को वीडियो संदेश में कहा, “माता मरियम के पर्व के दिन, मैं ब्राजील के लोगों को दिल से याद करते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूँ। “अपारसिदा की "छोटी और विनम्र" माता मरियम ब्राजील के सभी लोगों के साथ रहे। माता मरियम आपको शांति, आनंद और न्याय के मार्ग पर चलने हेतु मदद करे। राजनीतिक, सामाजिक या पारिस्थितिक समस्याओं से जूझने में आपका साथ दे। वे आपको प्रभु के प्रेम में बढ़ने हेतु मदद करें।”  

2013 में संत पापा की प्रेरितिक यात्रा

28वें  विश्व युवा दिवस के लिए विदेश में अपनी पहली प्रेरितिक यात्रा के दौरान, संत पापा फ्राँसिस ने अपारसिदा की माता मरियम के महागिरजाघर में पवित्र युखारिस्त का अनुष्ठान किया था।

उस अवसर पर उन्होंने माता मरियम से विशेष याचना की थी कि वे पूरे ब्राजील को हमेशा अपनी छत्र छाया में रखें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 October 2019, 16:52