खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

फिलीपीन स्थित सोरसोगोन धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने 15 अक्टूबर को फादर जोस एलन वी दियालोगो को सोरसोगोन के नए धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 16 अक्टूबर 2019 (वाटिकन न्यूज) :  संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार को फिलीपींस में सोरसोगोन धर्मप्रांत के लिए फादर जोस एलन वी दियालोगो को नये धर्माध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया। वे मनिला महाधर्मप्रांत के सेवानिवृत्त पुरोहितों के लिए ‘कार्डिनल सिन वेलकम होम’ के निदेशक हैं।

नव नियुक्त धर्माध्यक्ष दियालोगो धर्माध्यक्ष आर्टुरो एम. बास्टेस, एस.वी.डी का पदभार संभालेंगे, जिन्होंने काथलिक कलीसिया द्वारा निर्धारित धर्माध्यक्षों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 75 वर्ष पूरी कर ली है।

सोरसोगोन के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष दियालोगो का जन्म 10 जुलाई 1962 को डाएट धर्मप्रांत के लारगोन, केमरीन नॉर्टे में हुआ था। अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद, उन्होंने न्यू कैसरिस विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में ‘होली अपोसल्स सीनियर सेमिनरी’ से दर्शनशास्त्र और ईशशास्त्र की पढ़ाई की। 1999 में उन्होंने रोम के पोंटिफिकल ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से आध्यात्मिकता में लाइसेंसियेट की डिग्री हासिल की।

मनिला के महाधर्मप्रांत के लिए 31 जुलाई 1996 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

इसके बाद उन्होंने निम्नलिखित स्थानों और पदों में अपनी सेवा प्रदान की :

1996-1997: मंडुलियॉन्ग में संत रोक गिरजाघर के पल्लीपुरोहित।

1999-2002: माकाती सिटी के गुआडालूपे में वयस्क बुलाहट सेमिनरी के उप-रेक्टर और डीन।

2003-2008: माकाती सिटी के गुआडालूपे में वयस्क बुलाहट सेमिनरी के रेक्टर।

2008-2015: मकाती शहर के पेम्बो में संत जॉन क्रूस गिरजाघर के पल्ली पुरोहित।

2015 से आज तक : मनिला में ‘कार्डिनल सिन वेलकम होम’ के निदेशक।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 October 2019, 17:04