धर्माध्यक्ष मारियो ग्रेच धर्माध्यक्ष मारियो ग्रेच  

धर्माध्यक्षों की धर्मसभा के उप-महासचिव की नियुक्ति

संत पापा ने धर्माध्यक्ष मारियो ग्रेच को धर्माध्यक्षों की धर्मसभा का उप-महासचिव नियुक्त किया। वे गूजो (माल्टा) के धर्माध्यक्ष हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 2 अक्टूबर 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष मारियो ग्रेच को धर्माध्यक्षों की धर्मसभा का उप-महासचिव नियुक्त किया। वे कार्डिनल लोरेंजो बाल्दिसेरी का स्थान ग्रहण करेंगे।

कार्डिनल लोरेंजो बाल्दिसेरी ने खुद 2 अक्टूबर 2019 को इसकी घोषणा की। पान-अमाजोनिया क्षेत्र के लिए धर्मसभा शुरू होने से कुछ दिन पहले 2 अक्टूबर 2019 को संत पापा की ओर से घोषित किया। कार्डिनल बाल्दिसेरी ने कहा, “मुझे यह संवाद घोषित करने का अवसर मिला है कि संत पापा फ्राँसिस आज धर्माध्यक्षों के धर्मसभा के उप-महासचिव गूज़ो के धर्माध्यक्ष मारियो ग्रेच को नियुक्त करते हैं।" कार्डिनल ने बताया कि संत पापा ने धर्माध्यक्ष ग्रेच को गूज़ो धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया है जबतक कि धर्मप्रांत के लिए एक नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति न हो जाए।

धर्माध्यक्ष मारियो ग्रेच का जन्म 20 फरवरी, 1957 को क्वाला में हुआ। सन् 1984 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ और नवंबर 2005 में संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें द्वारा गोज़ो के धर्माध्यक्ष नियुक्त किए गए। भूमध्यसागर के बीच में एक छोटा-सा द्वीप, गोज़ो माल्टा गणराज्य का हिस्सा है। इसका क्षेत्रफल 67 वर्ग किलोमीटर है, जो पूरे द्वीपसमूह का एक चौथाई है और इसकी आबादी लगभग 32 हजार है। काथलिक धर्मप्रांतों में यह सबसे छोटा धर्मप्रांत है, लेकिन यह वह धर्मप्रांत है जहाँ आबादी की तुलना में पुरोहितिक बुलाहट बहुत ज्यादा है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 October 2019, 16:19