संत पेत्रुस महागिरजाघर संत पेत्रुस महागिरजाघर 

13 अक्टूबर को संत घोषणा का कार्यक्रम

रविवार 13 अक्टूबर 2019 को प्रातः 10.15 बजे संत पापा फ्राँसिस वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए संत घोषणा की धर्मविधि सम्पन्न करेंगे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 3 अक्टूबर 2019 (रेई)˸ संत घोषणा के उम्मीदवार हैं-

धन्य जॉन हेनरी न्यूमन

धन्य जुसेप्पिना वान्नीनी

धन्य मरियम थ्रेसिया चिरामेल मनकीदियान

धन्य दोलचे लोपेस पोंतेस

धन्य मारगेरिता बेस

वाटिकन से प्रकाशित एक सूचनापत्र में कहा गया है कि महाधर्माध्यक्ष, धर्माध्यक्ष, पुरोहित एवं सिनॉड के सदस्य जो संत पापा के सह अनुष्ठाता के रूप में समारोह में भाग लेना चाहते हैं वे संत पेत्रुस महागिरजाघर के ग्रेगोरियन प्रार्थनालय में प्रातः 9.15 बजे उपस्थित हों। महाधर्माध्यक्ष और धर्माध्यक्ष अपने साथ मिस्सा के आवश्यक परिधान लेते आयें।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 October 2019, 17:20