स्लोवेनियाई राजदूत जेकब स्टॉन्फ संत पापा फ्राँसिस के साथ स्लोवेनियाई राजदूत जेकब स्टॉन्फ संत पापा फ्राँसिस के साथ 

संत पापा ने स्लोवेनिया के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारा

सन्त पापा फ्राँसिस ने, शनिवार को, परमधर्मपीठ के लिये नई स्लोवेनियाई राजदूत जेकब स्टॉन्फ का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 5 अक्तूबर 2019 (रेई)˸ नवनियुक्त राजदूत जेकब का जन्म 1 अप्रैल 1970 को स्लोवेनिया के चेलजे में हुआ था। वे विवाहित हैं और उनकी एक संतान भी है। उन्होंने ईशशास्त्र विभाग से लाईसेनसेट की पढ़ाई पूरी की है।

उन्होंने निम्नलिखिल कार्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं-

1995 - 1997 - पत्रकार/सम्पादक, प्रेस एजेंसी, विदेश पुलिस सम्पादक।

1997 - 2000 - लोकपाल, सार्वजनिक संबंध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए पार्षद।

2001 - 2002 - सार्वजनिक संबंधों के प्रमुख, कृषि, वन एवं खाद्य मंत्री।

2002 - 2003 -पड़ोसी देशों और दक्षिण पूर्व यूरोप के क्षेत्र में एम एफ ए में सरकार के सलाहकार।

2003 - 2007 - परमधर्मपीठ के लिए स्लोवेनिया के राजदूतावास में प्रथम सचिव और सलाहकार।

2007 - सार्वजनिक संबंध सेवा के प्रमुख साधिकार मंत्री।

2008 - 2012 - चेक रिपब्लिक के राजदूतावास में प्रथम सलाहकार/मिशन के उप-प्रमुख।

2012 - एमएफए में सार्वजनिक कूटनीति सेवा।

2012 - 1013 - देश के प्रधानमंत्री का मंत्रिमंडल में सचिव, जनसंपर्क पार्षद।

2013 - 2014 - एमएफए के आर्थिक संवर्धन अनुभाग में आर्थिक परामर्शदाता।

2014 - 2018 - क्रोएशिया के दूतावास में आर्थिक परामर्शदाता।

2018 - द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग विभाग।

नवनियुक्त राजदूत जेकब चेक, क्रोवेशियाई, अंग्रेजी, इताली, सेरवियाई और जर्मन भाषों के ज्ञाता हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 October 2019, 14:44