संत पापा की प्रेरितिक यात्रा थाईलैंड और जापान में संत पापा की प्रेरितिक यात्रा थाईलैंड और जापान में 

संत पापा की थाईलैंड और जापान प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने सोमवार 28 अक्टूबर को संत पापा फ्राँसिस की थाईलैंड और जापान की प्रेरितिक यात्रा कार्यक्रम का एक अद्यतन संस्करण को प्रकाशित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 28 अक्टूबर 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस 19 नवम्बर को रोम से थाईलैंड और जापान की प्रेरितिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। तीन दिनों तक थाईलैंड की यात्रा के बाद वे जापान रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संत पापा 26 नवम्बर को वापस वाटिकन लौटेंगे।

संत पापा के कार्यक्रम इस प्रकार हैः

मंगलवार, 19 नवंबर 2019 - रोम-बैंकॉक

19:00 - बैंकॉक के लिए रोम के फ्युमिचिनो हवाईअड्डे से विमान द्वारा प्रस्थान।

बुधवार, 20 नवंबर 2019 - रोम-बैंकॉक

12: 30- बैंकॉक के सैन्य एयर टर्मिनल 2 पर संत पापा का आगमन एवं आधिकारिक स्वागत।

गुरुवार, 21 नवंबर 2019 - बैंकॉक

 9:00 - गवर्नमेंट हाउस प्रांगण में संत पापा फ्राँसिस का स्वागत समारोह।

9:15 - गवर्नमेंट हाउस के "इनर आइवरी रूम" में प्रधानमंत्री के साथ बैठक।

 9:30 - गवर्नमेंट हाउस के "इनर सांति मैत्री" हॉल में अधिकारियों, नागर समाज के प्रतिनिधियों और राजनायिकों के साथ बैठक।

 10:00 - वाट रत्चाबोफित शठित महा सिमाराम मंदिर में सर्वोच्च बौद्ध धर्मगुरु से मुलाकात।

 11:15 - संत लुईस अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों के साथ बैठक।

 12:00 - संत लुईस अस्पताल के बीमार और अपाहिज लोगों के साथ निजी मुलाकात। प्रेरितिक राजदूत आवास में दोपहर का भोजन।

 17:00 - एम्फॉर्न रॉयल पैलेस में महामहिम राजा महावजीरालोंगकोर्न "रामा दसवें" के साथ निजी मुलाकात।

 18:00 - नेशनल स्टेडियम में पवित्र मिस्सा।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019,  बैंकॉक

  10:00 - संत पीटर पल्ली में पुरोहितों, धर्मसंघियों, सेमिनारियों और धर्मप्रचारकों के साथ संत पापा की बैठक।

  11:00 - धन्य निकोलस बंकरक किटब्राम्रंग तीर्थालय में थाईलैंड और एफएबीसी के धर्माध्यक्षों के साथ संत पापा की बैठक।

  11:50 - तीर्थालय के करीब एक हॉल में येसु समाज के सदस्यों के साथ संत पापा की निजी बैठक। प्रेरितिक राजदूत आवास में दोपहर का भोजन।

  15:20 - चुललॉन्गकोर्न विश्वविद्यालय में ख्रीस्तीय संप्रदायों और अन्य धर्मों के नेताओं के साथ बैठक।

  17.00 - स्वर्गोद्ग्रहण महागिरजाघर में युवा लोगों के साथ पवित्र मिस्सा।

शनिवार, 23 नवंबर 2019- बैंकॉक-टोकियो

9:15 - बैंकॉक के सैन्य एयर टर्मिनल 2 में विदाई समारोह।

9:30 - टोकियो के लिए विमान से प्रस्थान।

17:40 - टोकियो के हनेडा हवाई अड्डे पर आगमन और स्वागत समारोह।

18:30 - प्रेरितिक राजदूत आवास में धर्माध्यक्षों के साथ बैठक।

रविवार, 24 नवंबर 2019  नागासाकी - हिरोशिमा

7:00 - नागासाकी के लिए विमान द्वारा प्रस्थान।

9:20 - नागासाकी हवाई अड्डे पर आगमन।

10:15- परमाणु बम हाइपोसेंटर पार्क में परमाणु हथियारों पर संदेश।

10:45 - शहीद स्मारक, निशिजाका पहाड़ी पर शहीद संतों को श्रद्धांजलि।   धर्माध्यक्ष आवास में दोपहर का भोजन।

14:00 - बेसबॉल स्टेडियम में पवित्र मिस्सा।

16:35 - हिरोशिमा के लिए विमान द्वारा प्रस्थान।

17:45 - हिरोशिमा हवाई अड्डे पर आगमन।

1840 -  शांति मेमोरियल में शांति के लिए बैठक।

20:25 - टोकियो के लिए विमान द्वारा प्रस्थान।

22:10 - टोकियो के हनेडा हवाई अड्डे पर आगमन।

सोमवार, 25 नवंबर 2019 - टोकियो

10:00 "बेलेसेल हनजोमन" में ट्रिपल आपदा के पीड़ितों के साथ बैठक।  इंपीरियल पैलेस में सम्राट नारुहितो के साथ संत पापा की निजी मुलाकात।

11:45- पवित्र माता मरियम महागिरजाघर में युवा लोगों के साथ बैठक।  प्रेरितिक राजदूत आवास में दोपहर के भोजन के साथ दोपहर का भोजन।

16:00- टोकियो के महागिरजाघर में पवित्र मिस्सा समारोह।  कांतेई में प्रधानमंत्री के साथ बैठक। कांतेई में ही सरकारी अधिकारियों, नागरिक समाज एवं राजनायिक    अधिकारियों से मुलाकात।

मंगलवार, 26 नवंबर 2019 टोकियो - रोम

07:45 - सोफिया विश्वविद्यालय के कुल्टुरजेंट्रम प्रार्थनालय में येसु समाजियों के साथ पवित्र मिस्सा समारोह। सोफिया विश्वविद्यालय में मैक्सिमो हॉस्टेल में नाश्ता  और सदस्यों के साथ निजी बैठक।

09:40 - सोफिया विश्वविद्यालय के बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों से मुलाकात।

10:00 - सोफिया विश्वविद्यालय का दौरा।

11:20 - टोकियो के हनेडा हवाई अड्डे पर विदाई समारोह।

11:35 - हनेडा हवाई अड्डे से फ्युमिचिनो, रोम के लिए प्रस्थान।

17:15 - रोम के फ्युमिचिनो हवाई अड्डे पर आगमन।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 October 2019, 17:15