मरिया मेजर महागिरजाघर में प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस मरिया मेजर महागिरजाघर में प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस 

प्रेरितिक यात्रा के पूर्व संत पापा ने किया माता मरियम का दर्शन

मंगलवार को अपनी 31वीं प्रेरितिक यात्रा आरम्भ करने के पूर्व संत पापा फ्राँसिस ने अपनी आदत के अनुसार रोम के मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर अपनी यात्रा को ईश माता मरियम को समर्पित किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (रेई)˸ अपनी 31वीं प्रेरितिक यात्रा में मोजाम्बिक, मडागास्कर एवं मोरिशस की प्रेरितिक यात्रा के एक दिन पूर्व संत पापा फ्राँसिस ने रोम स्थित संत मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर रोम की संरक्षिका माता मरियम से प्रार्थना की।

संत पापा बुधवार को रोम से प्रस्थान कर मोजाम्बिक के मापूतो पहुँचेंगे। जहाँ शाम को आधिकारिक रूप से उनका स्वागत किया जाएगा। वे बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मपूतो में व्यतीत करेंगे।

शुक्रवार को वे मडागास्कर के अंतानानारिवो के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ वे रविवार तक ठहरेंगे।

अपनी यात्रा के अंतिम दिन सोमवार सुबह को संत पापा मोरिशस के पोर्ट लुईस जायेंगे। वे मंगलवार को रोम वापस लौटेंगे।

प्रार्थना में मेरा साथ दें

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने रविवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में एकत्रित विश्वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा था, "अगले बुधवार को यदि ईश्वर की इच्छा हो तो मैं प्रेरितिक यात्रा पर अफ्रीका जाऊँगा ताकि मोजाम्बिक, मडागास्कर एवं मोरिशस के लोगों से मुलाकात कर सकूँ। मैं आप से आग्रह करता हूँ कि आप प्रार्थना में मेरा साथ दें ताकि यह प्रेरितिक यात्रा वांछित फल ला सके।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 September 2019, 16:43