खोज

रेल प्रबंधकों कोे साथ संत पापा रेल प्रबंधकों कोे साथ संत पापा  

इतालवी रेल प्रबंधकों को संत पापा का संदेश

संत पापा ने इतालवी रेल प्रबंधकों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उनकी सेवा के लिए आभार व्यक्त कर इतालवी रेल को हमेशा अधिक आकर्षक, टिकाऊ और सहायक बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 16 सितम्बर, 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 16 सितम्बर को वाटिकन के क्लेमेंटीन सभागार में इतालवी रेलवे के प्रबंधकों और कर्मचारियों के करीब 400 सदस्यों से मुलाकात की। संत पापा ने सभी को वाटिकन परिसर में स्वागत किया और डॉक्टर बत्तिस्ती को परिचय भाषण के लिए धन्यवाद दिया।

संत पापा ने कहा कि राज्य रेलवे देश के लिए परिवहन और आवागमन का एक बुनियादी साधन है, साथ ही आर्थिक और सामाजिक विकास का समर्थन और प्रोत्साहन का प्रतिनिधित्व करता है। यह देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और वस्तुओं के आदान-प्रदान के पक्ष में, अनुभव, ज्ञान, संस्कृति और धन के व्यावहारिक और आदर्श दोनों दृष्टिकोणों से एकजुट करती है।

प्रबंधकों की जिम्मेदारी

संत पापा ने प्रबंधकों से कहा कि वे एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं। अपने कर्मचारियों के कार्यो को व्यवस्थित करते और उनकी निगरानी करते हैं। “आप पूरे समर्पण और उदारता के साथ तथा लोगों की समस्याओं और ठोस जरूरतों की परवाह करने वालों की समझ के साथ, एकजुटता से निर्णय लेने में सक्षम हैं। आपकी ज़िम्मेदारी उन लोगों के लिए भी है, जो ट्रेन का इस्तेमाल परिवहन के साधन के रूप में करते हैं। रोज-रोज काम पर जाने के लिए या कभी-कभार पर्यटन के लिए, या उन प्रियजनों तक पहुंचने के लिए जो दूर रहते हैं। वास्तव में, रेल सेवा को अधिक से अधिक कुशल बनाने का प्रयास न केवल उनके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि उनकी यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाता है। आपकी गतिधियाँ पूरे समाज में फैली हुई हैं, क्योंकि रेल परिवहन की गुणवत्ता कई सामाजिक गतिशीलता और देश की आर्थिक संभावनाओं को प्रभावित करती है।”

संत पापा ने उनकी प्रतिबद्धाता को बहुत आवश्यक और महान बताया। संत पापा ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वे पूरे जुनून के साथ अपने उत्तरदायित्व को पूरा करें। उपलब्धता और रचनात्मकता के साथ उन लोगों की देखभाल करें जिन्हें उन्हेंउनकी आवश्यकता है।

उच्च गति वाले ट्रेन की गुणवत्ता

इस वर्ष उच्च गति वाले ट्रेन के दस साल पूरे होने के अवसर पर संत पापा ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह देश के मुख्य स्थानों के बीच आवश्यक कड़ी बनाती है और हर दिन हजारों यात्रियों को उल्लेखनीय गुणवत्ता की सेवा प्रदान करती है। उच्च गति वाले ट्रेनों में इन वर्षों के दौरान प्रगति और यात्रा की गति में वृद्धि, यात्रियों के लिए सेवाएँ और आराम में वृद्धि हुई हैं। साथ ही बहुत सारे स्टेशनों को विकसित किया गया है।

इतालवी रेलवे के लिए तीन गुणों की कामना करते हुए संत पापा ने कहा कि इतालवी रेल हमेशा अधिक आकर्षक, टिकाऊ और सहायक हो।

आकर्षक

ट्रेन आकर्षक हैं क्योंकि वे निवेश को आकर्षित करते हैं, गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं, व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं और नई व्यावसायिक वास्तविकताओं को उत्पन्न कर सकते हैं। वे आकर्षक हैं क्योंकि वे हमेशा अधिक सुंदर होते हैं, ऐसे स्थान जहां आप का स्वागत और आराम महसूस होता है, और जहां वापस लौटना सुखद होता है।

टिकाऊ

रेल परिवहन भी अधिक टिकाऊ है, क्योंकि यह व्यापार जगत और व्यक्तिगत नागरिकों दोनों के लिए सस्ती और आरामदायक है ।

सहायक

संत पापा ने कहा कि रेल निकट भविष्य में लोगों के लिए अधिक सहायक होगा। कम आय वाले लोगों, गरीब, बुजुर्ग और शारीरिक अक्षमता या कठिनाई में पड़े लोगों के लिए ट्रेन सहायक होगा। हालांकि, विभिन्न क्षेत्रों में और विभिन्न प्रकार की गाड़ियों में प्रदान की जाने वाली सेवाओं की समान गुणवत्ता ट्रेन में पाई जाती है। रेलवे नेटवर्क, वास्तव में, देश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने और किसी तरह से सबसे अधिक दूर दराज के लोगों को उसी तरह जोड़ती है, जैसा कि नसें और कोशिकाएँ, जो जीवन को दिल से अंगों तक लाती हैं।

अंत में संत पापा ने उन्हें सबकी भलाई हेतु की गई सेवा के लिए पुनः धन्यवाद दिया और उनके जीवन में ईश्वर के आशीष की कामना की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 September 2019, 17:00